कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में उस समय हड़कंप मच गया जब एक 31 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
घर में अचेत मिली महिला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के चचियां क्षेत्र का है। यहां पर बीते शनिवार को पूजा नाम की महिला अपने घर के कमरे में अचेत अवस्था में पाई गई। परिजन जब उसे देखकर घबराए तो तुरंत उसे गोपालपुर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें-हिमाचल में बड़ा पेंशन घोटाला! मृ*तकों के खातों से निकाले लाखों, CBI तक पहुंचा मामला
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा भेज दिया। अधिकारियों के अनुसार, महिला की मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा, जिसके आधार पर आगे की जांच की दिशा तय होगी।
मायका पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
इस बीच मृतका के मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि महिला को प्रताड़ित किया जा रहा था और उसकी मौत सामान्य नहीं है। इसी को लेकर रविवार को परिजन थाने पहुंचे और जमकर विरोध जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में एक ही दिन में 2 म.र्डर- पुल के नीचे मिली 26 वर्षीय युवक की देह, 3 अरेस्ट
पति, सास और ससुर गिरफ्तार
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मायका पक्ष के बयानों के आधार पर ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। इसके बाद पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस की जांच जारी
DSP पालमपुर सुनील राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तेज की जाएगी।
