हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने न केवल एक परिवार की खुशियां छीन लीं, बल्कि पूरे इलाके के कलेजे को छलनी कर दिया है। यहां एक परिवार के इकलौते बेटे की मौत हो गई है। जिस घर में बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहीं अचानक उसकी मौत की खबर ने सब कुछ उजाड़ दिया। उपमंडल बड़सर के महारल पंचायत स्थित काली चीक गांव का 26 वर्षीय अमन कुमार की दक्षिण अफ्रीका में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव स्विमिंग पूल से बरामद होने की खबर ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया।
पिता की भावुक अपील, मेरे बेटे को घर ले आओ
इकलौते बेटे को खो चुके पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से गुहार लगाई है कि उनके बेटे के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाया जाए, ताकि उसका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया जा सके। प्रशासनिक प्रक्रियाओं के चलते शव को लाने में 15 से 20 दिन का समय लग सकता है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : फास्ट डिलिवरी के चक्कर में ट्रक के नीचे आया BLINKIT बॉय- मौके पर ही तोड़ा दम
बैंड बजाकर बेटे को बनाया काबिल
मिली जानकारी के अनुसार अमन कुमार अपने माता.पिता का इकलौता बेटा था। पिता उधम सिंह ने मजदूरी कर और शादियों में बैंड.बाजा बजाकर बेटे को पढ़ाया.लिखाया। उन्होंने हर मुश्किल सहकर अमन को होटल मैनेजमेंट का कोर्स करवाया, ताकि वह परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार सके और बुढ़ापे में उनका सहारा बन सके।
स्विमिंग पूल में मिला शव
अमन ने भी अपने पिता के सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत की और बेहतर भविष्य की तलाश में विदेश का रुख किया। पिछले साल दिवाली के बाद अमन दक्षिण अफ्रीका गया था, वहां वह एक नामी होटल में काम कर रहा था। सब कुछ ठीक चल रहा थाए लेकिन अचानक एक फोन कॉल ने परिवार की दुनिया उजाड़ दी। अमन का शव वहां एक स्विमिंग पूल में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही बूढ़े मां.बाप पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल सिया म.र्डर केस- परिवार ने नम आखों से दी लाडली को विदाई, अंतिम यात्रा में पहुंचे हजारों लोग
अमन का शव जिस हालत में स्विमिंग पूल से मिला है, उसने उसकी मौत को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन इस घटना को संदिग्ध मान रहे हैं और सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं। गांव में हर कोई इस घटना को लेकर स्तब्ध है और परिवार के दुख में शामिल हो रहा है।
घर में चल रही थीं अमन की शादी की तैयारियां
अमन की दो बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। घर की पूरी जिम्मेदारी अब अमन के कंधों पर थी। बताया जा रहा है कि अमन ने करीब तीन महीने पहले ही केरल की एक युवती से कोर्ट मैरिज की थी। परिवार अब घर पर पारंपरिक रीति.रिवाजों के साथ उनकी शादी का बड़ा जश्न मनाने की तैयारियों में जुटा था। किसे पता था कि जिस आंगन में खुशियां दस्तक देने वाली थीं, वहां मातम पसर जाएगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : दो युवकों से सवा चार किलो चरस बरामद, पंजाब से आए थे डील करने- पहुंचे जेल
रोते हुए पिता बस एक ही बात कह रहे हैं कि मैंने अपने बेटे का भविष्य बनाने के लिए लोगों की शादियों में बैंड बजाया, लेकिन जब बेटे की शादी का समय आया तो वह उन्हंे छोड़ कर चला गया। मेरे खुद के बेटे की शादी का सपना अधूरा रह गया।
गांव में पसरा सन्नाटा
इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे काली चीक गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। जिस घर में शहनाइयों की गूंज होनी थीए वहां अब मातम का माहौल है। हर कोई यही कह रहा है कि अमन अपने परिवार की आखिरी उम्मीद थाए जो अब हमेशा के लिए टूट गई।
यह भी पढ़ें : सरकाघाट म*र्डर केस : आज कोर्ट में पेश होगा आरोपी, ग्रामीणों में आक्रोश- फां.सी पर अड़े
सवालों के घेरे में मौत
अमन की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन और ग्रामीण चाहते हैं कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और सच्चाई सामने आए। फिलहालए एक परिवार अपने इकलौते बेटे को खोने के गहरे दर्द से गुजर रहा है और पूरे गांव की संवेदनाएं उनके साथ हैं।
