#अपराध

April 14, 2026

हिमाचल सिया म.र्डर केस- परिवार ने नम आखों से दी लाडली को विदाई, अंतिम यात्रा में पहुंचे हजारों लोग

आरोपी को फां*सी देने पर अड़े परिजन और ग्रामीण

शेयर करें:

19 years girl siya guleria sarkaghat mandi man final rites himachal police

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में हुए जघन्य हत्याकांड ने पूरे हिमाचल को झकझोर कर रख दिया है। इस हत्याकांड में जान गंवाने वाली 19 वर्षीय बेटी सिया गुलेरिया का गोपालपुर क्षेत्र के नैण गांव में आज सुबह अंतिम संस्कार किया गया।

-परिवार ने नम आखों से दी लाडली को विदाई

अंतिम संस्कार के दौरान हर तरफ मातम पसरा रहा और माहौल बेहद भावुक और गमगीन नजर आया। परिवार ने नम आखों से अपनी लाडली को विदाई दी। सुबह होते ही सिया के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। गांव की गलियों से लेकर श्मशान घाट तक हर जगह लोगों की भीड़ दिखाई दी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दो युवकों से सवा चार किलो चरस बरामद, पंजाब से आए थे डील करने- पहुंचे जेल

अंतिम यात्रा में पहुंचे हजारों लोग

सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, स्थानीय निवासी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े नजर आए। हर आंख नम थी और हर चेहरा इस निर्मम घटना से आहत दिख रहा था।

 

Mandi College Student Murder Case Wore a Hoodie to Conceal Identity Brandished a Sickle to Intimidate

सदमे में हर कोई

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मां-बाप और करीबियों का विलाप सुनकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और हर कोई इस घटना को लेकर गहरे सदमे में है।

यह भी पढ़ें : बैसाखी पर खुले चूड़धार मंदिर के कपाट : चार महीने से भोलेनाथ के दर्शन का इंतजार कर रहे थे भक्त

लोगों में गहरा आक्रोश

लोगों के बीच गुस्सा भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज पर एक काला धब्बा हैं और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

परिवार को मिले न्याय

स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। वहीं प्रशासन ने भी भरोसा दिलाया है कि मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है और आरोपियों को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें : सरकाघाट म*र्डर केस : आज कोर्ट में पेश होगा आरोपी, ग्रामीणों में आक्रोश- फां.सी पर अड़े

आज कोर्ट में पेश होगा आरोपी

आपको बता दें कि इस जघन्य हत्याकांड के आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां पुलिस उसकी कस्टडी के लिए रिमांड की मांग करेगी- ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके। पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए घटना के महज तीन घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी की पहचान विकास पटियाल (36) के रूप में हुई है- जिसे गोपालपुर क्षेत्र से पकड़ा गया।

क्यों की सिया की हत्या?

पुलिस ये पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर आोरपी ने सिया गुलेरिया की हत्या क्यों की। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। मगर पुलिस का कहना है कि आरोपी नशे का आदी है और संभवतः उसी के प्रभाव में उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस ने बुलाई अहम बैठक, रोस्टर के बाद गरमाई सियासत

A 19-year-old college student was brutally murdered on Monday morning in  the Sarkaghat sub division of Himachal Pradesh's Mandi district. The  victim, identified as Siya Guleria, a resident of Nain village, was

सिया पर किए सात-आठ वार

मृतका सिया गुलेरिया पर आरोपी ने बेहद क्रूरता के साथ हमला किया। बताया जा रहा है कि उसने युवती की गर्दन के बाईं ओर सात से आठ बार वार किए, जिससे उसकी गर्दन लगभग धड़ से अलग हो गई। इस दौरान युवती का बायां हाथ भी गंभीर रूप से कट गया, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की होगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बुरे हाल : खाली पड़े सरकारी क्वार्टर में आया 2.88 करोड़ पानी बिल, हिसाब में फंसा विभाग

ग्रामीणों में भारी आक्रोश

इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने देर शाम सरकाघाट-घुमावरी हाईवे पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों की मांग थी कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। मगर पुलिस के समझाने और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद प्रदर्शन शांत हुआ।

 

छात्रा की निर्मम हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 134 दिन बाद खुले कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

आरोपी को फांसी देने पर अड़े

प्रदर्शन के दौरान गुस्साए लोगों ने आरोपी को मौके पर लाकर तुरंत फांसी देने की मांग भी उठाई। हालांकि, पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए भीड़ को शांत किया और भरोसा दिलाया कि मामले में निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

हत्या के कारण का खुलासा

फिलहाल, पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। SP मंडी विनोद कुमार के अनुसार, आरोपी को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा जाएगा- ताकि उससे गहन पूछताछ कर हत्या के पीछे की असली वजह सामने लाई जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख