कुल्लू। जमानत पर बाहर आने वाले नशा तस्करों को कोर्ट एक और मौका देता है कि वे अपनी हरकतों से बाज आएं। लेकिन कुछ आदतन अपराधी अपनी पुरानी आदत नहीं छोड़ते और फिर से किसी न किसी मामले में पुलिस की पकड़ में आ जाते हैं। ऐसा ही एक मामला कुल्लू जिले से सामने आया है, जहां पुलिस ने एक आदतन नशा तस्कर को गिरफ्तार कर जिला कारागार कुल्लू भेज दिया।
क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिरासत में लिए गए एक नशा तस्कर के खिलाफ पहले भी NDPS एक्ट के तहत तीन अलग‑अलग मामले दर्ज हैं। इन मामलों में उसके पास से हैरोइन (चिट्टा) जैसी खतरनाक और जानलेवा नशे की खेप बरामद हुई थी। इससे साफ है कि आरोपी लंबे समय से नशा तस्करी और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल रहा है।
यह भी पढ़ें : 'जी-राम-जी’ बिल पर सांसद अनुराग बोले- रोजगार बढ़ने से कांग्रेस को दिक्कत, फैला रहे अफवाहें
गैरकानूनी काम करता था बार-बार आरोपी
उसके पुराने मामलों से साफ होता है कि बार‑बार गिरफ्तारी के बावजूद वह सुधरने को तैयार नहीं था। जमानत पर बाहर आने के बाद भी उसने अपना गैरकानूनी काम जारी रखा और चोरी‑छिपे मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध कारोबार में सक्रिय रहा। उसकी इसी आदतन आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने उस पर कड़ी निगरानी रखनी शुरू की।
उच्च अधिकारियों को भेजा प्रस्ताव
आरोपी को बार‑बार नशे के मामलों में पकड़ा गया और उसके नशे के नेटवर्क से जुड़े होने के सबूत भी मिले। इसे देखते हुए कुल्लू पुलिस ने उसे समाज के लिए खतरा मानकर उसके खिलाफ रोकथाम की कार्रवाई करने का फैसला किया। इसके लिए कुल्लू पुलिस ने PIT‑NDPS एक्ट के तहत उसे समाज के लिए खतरा मानकर निरोधात्मक कैद (प्रिवेंटिव डिटेंशन) का प्रस्ताव तैयार किया।
यह भी पढ़ें : जयराम ठाकुर का तंज- तीन साल कर्ज के सहारे चली सत्ता, सुक्खू सरकार के सभी दावे फेल
खेम राज उम्र 36 साल, पुत्र स्वर्गीय गोपी राम, गांव शाढ़ाबाई, जिला कुल्लू के रुप में हुई है। यह कार्रवाई जिले में नशे के बढ़ते कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
गृह सचिव के आदेश पर कार्रवाई
जिला पुलिस कुल्लू ने इस प्रस्ताव को हिमाचल प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) को भेजा। सक्षम अधिकारी से आदेश मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी खेम राज को हिरासत में ले लिया। उसे भविष्य में नशा तस्करी से रोकने के लिए तीन महीने के लिए जिला कारागार कुल्लू भेज दिया गया, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
