#अपराध

April 9, 2026

HRTC बस में नशा तस्करी : हिमाचल पुलिस ने तीन य़ुवकों को दबोचा, ढेर सारा चिट्टा-चरस बरामद

NDPS एक्ट के तहत 81 मामले दर्ज 

शेयर करें:

Chitta Smuggling

मंडी/ कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे का फैलता काला कारोबार लगातार चिंता बढ़ा रहा है, खासकर युवाओं के भविष्य को लेकर। ताजा मामलों में मंडी और कांगड़ा जिलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को नशीले पदार्थों की खेप के साथ गिरफ्तार किया है।

HRTC बस की ली तलाशी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला मंडी के पुंघ फोरलेन का है। यहां पर बीते कल बुधवार को पुलिस गश्त कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान सामने से आ रही HRTC बस को तलाशी के लिए रोका। 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू मुझे मरवाना चाहते हैं- सड़क पर कांग्रेस नेता ने काटा बवाल, पुलिस पर किडनैपिंग के आरोप

चिट्टे की खेप बरामद 

पुलिस ने सभी की तलाशी ली। लेकिन एक युवक पुलिस को देख संदिग्ध हरकतें करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर युवक की गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से  413 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर आरोपी को पकड़ लिया। 

आरोपी की पहचान 

दीपक ठाकुर जिला कुल्लू के रुप में हुई है। 

 

पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

यह भी पढ़ें : झूठ बोल मणिमहेश रवाना हुए 5 पंजाबी युवक, तेज बारिश-बर्फबारी के बीच खतरे में डाली जान

युवक की पुलिस ने ली तलाशी 

दूसरी मामला भी जिला मंडी के पुलिस थाना औट का है। यहां पर पुलिस थाना औट की टीम ने झलोगी के पास नाकाबंदी के दौरान मंडी निवासी गौरव राणा को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 68 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसे नोटिस पर रिहा किया गया है।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना

तीसरा मामला जिला कांगड़ा भवारना क्षेत्र का है। यहां पर पुलिस नशे के खिलाफ गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक चंडीगढ़ से नशे की खेप लेकर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की और युवक की तलाशी ली। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सुबह-सवेरे खड़े ट्रक से बोलेरो की टक्कर, उड़े परखच्चे- तीन लोग थे सवार

ब्ला-ब्ला नाम की गाड़ी कि थी बुक

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5.24 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने शक से बचने के लिए 'बल्ला-बल्ला' नाम के राइड शेयरिंग ऐप का इस्तेमाल किया था। उसने चंडीगढ़ से पालमपुर आने के लिए गाड़ी बुक की थी, ताकि उसकी गतिविधियों पर किसी को शक न हो। आरोपी की पहचान अखिल कुमार निवासी गांव व डाकघर राजपुर, तहसील पालमपुर को रोककर तलाशी ली।

 

पुलिस गिरफ्त में आरोपी की फोटो। - Dainik Bhaskar

NDPS एक्ट के तहत 81 मामले दर्ज 

SP मंडी विनोद कुमार ने बताया कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई लगातार तेज की जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि 1 जनवरी से 31 मार्च तक NDPS एक्ट के तहत कुल 81 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 116 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 110 पुरुष और 6 महिलाएं शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्कूल एडमिशन करवाने गई थी मां, गेट के बाहर तेज रफ्तार कार ने कुचला बेटा- हुई मौ*त

सभी से नशे की भारी खेप बरामद 

पुलिस आंकड़ों के अनुसार दर्ज मामलों में अफीम डोडा के 3, हेरोइन के 28, चरस के 46 और प्रतिबंधित दवाओं के 4 मामले शामिल हैं। फरवरी महीने में 33.127 ग्राम और मार्च में 177.165 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। वहीं चरस की बरामदगी फरवरी में 3.803 किलोग्राम और मार्च में 10.734 किलोग्राम रही। जनवरी में 138.165 किलोग्राम पोस्त का चूरा भी जब्त किया गया था।

18 मामलों को एडवाइजरी बोर्ड को भेजा गया

वर्ष 2025-26 के दौरान NDPS एक्ट के तहत वित्तीय जांच से जुड़े 21 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 34 मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। इनमें से 3 मामलों में आरोपियों की अवैध संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं और 2 मामलों में प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा 18 मामलों को एडवाइजरी बोर्ड को भेजा गया है। वर्ष 2026 में अब तक 5 नए मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें से 4 में डिटेंशन के आदेश जारी किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 1.67 लाख लोग नहीं लड़ सकेंगे पंचायती चुनाव, जानें क्यों लगा है इन सभी पर बैन

सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ  NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है। आरोपी की ट्रांजैक्शन हिस्ट्री, मोबाइल रिकॉर्ड, बैंक खाते और डिजिटल पेमेंट डिटेल्स खंगाली जा रही हैं। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी नशे की सप्लाई आगे किसे करने वाले थे। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख