#अपराध

April 8, 2026

हिमाचल : कालू की पत्नी को पुलिस ने चिट्टे संग दबोचा- पर्स में खेप भर निकली थी सप्लाई करने

लाखों में बताई जा रही चिट्टे की कीमत  

शेयर करें:

Police Action

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला में पुलिस प्रशासन नशे के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। लेकिन ज्यादा चिंता की बात यह है कि नशे के काले कारोबार में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। इसी क्रम में शिमला पुलिस ने नशे की बड़ी खेप के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो इस अवैध धंधे में संलिप्त पाई गई।

गश्त के दौरान मिला गुप्त सूचना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला राजधानी शिमला  कोडी बस्ती क्षेत्र से सामने आया है। यहां पर पुलिस टीम गश्त कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कोडी बस्ती में एक महिला नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रही है और उसके पास इस समय चिट्टे की खेप मौजूद है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 2 महीने में ही शादी से तंग आई महिला, ससुराल में खाया जह*र- पिता ने खोले दामाद के राज

महिला पुलिस कर्मियों ने ली तलाशी

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में महिला पुलिस कर्मियों के जरिए संदिग्ध महिला की तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के पर्स से 40 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। बरामदगी के बाद मौके पर ही महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी की पहचान 

रेखा उम्र 40 साल,  पत्नी स्वर्गीय बबलू उर्फ कालू, निवासी मौलीजागरां, मनीमाजरा (चंडीगढ़) के रुप में हुई है। लेकिन पिछले कुछ समय से शिमला के डाऊनडेल इलाके में रह रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह किराए के मकान में रहकर नशे का कारोबार संचालित कर रही थी।

 यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार पर भड़के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, बोले- वीरभद्र मॉडल आपसे बेहतर था...

लाखों में बताई जा रही चिट्टे की कीमत  

पुलिस द्वारा बरामद किए गए चिट्टे की मात्रा करीब 40 ग्राम बताई जा रही है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला लंबे समय से इस अवैध धंधे में संलिप्त थी और शहर में नशे की सप्लाई कर रही थी।

 

पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस ने महिला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी महिला को यह नशे की खेप कहां से मिल रही थी और वह किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई कर रही थी। इसके लिए पुलिस फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज को खंगाल रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक भी पहुंचा जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख