शिमला। हिमाचल प्रदेश में पुलिस प्रशासन नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। आए दिन पुलिस नशे के साथ तस्करों को सलाखों के पीछे डाल रहे हैं, लेकिन कुछ नशा तस्कर है जो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। ताजा मामला जिला शिमला जिले से पेश आया है। यहां पर पुलिस ने नशे की खेप के साथ दो युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

गश्त के दौरान पुलिस को मिली गुप्त सूचना

प्राप्त जानकारी के अनुसार,  मामला शिमला जिले के से सामने आया है। यहां पर पुलिस टीम नशे के खिलाफ गश्त कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों और संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि  दो युवक अपने कमरे में हेरोइन रखकर आसपास के युवाओं को इसकी सप्लाई कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : 63 दिन बाद भी शिमला जिप की कुर्सी खाली, शह मात के खेल में टल रहा चुनाव, निर्दलीय बने किंगमेकर

कमरे में दबिश देकर बरामद की हेरोइन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम सतर्क हो गई और एक टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कमरे में दबिश दी। पुलिस को देश दोनों घबरा गए। टीम ने कमरे की गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान कमरे से 8 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की पहचान

  • दीपक वर्मा निवासी गांव ठियोग, जिला शिमला
  • साहिब सिंह निवासी गांव संजौली, जिला शिमला के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: घर से मायके जाने को निकली महिला हुई लापता, मोबाइल भी बंद; थाने पहुंचा देवर

NDPS एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को नियमानुसार अदालत में पेश किया जाएगा। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हेरोइन कहां से आई, इसकी भी जांच

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के पास बरामद हुई हेरोइन आखिर कहां से आई थी। इसके अलावा पुलिस यह भी पता कर रही है कि हेरोइन को किन लोगों तक पहुंचाया जाना था और आरोपी कितने समय से नशे की सप्लाई से जुड़े हुए थे।

 

यह भी पढ़ें : शिरगुल महाराज के मंदिर में अनहोनी : शिखर स्थापना से पहले ही हुआ राख- गांव में मातम

सप्लाई नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश

मामले की जांच के दौरान पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस कथित नशा तस्करी नेटवर्क में आरोपियों के अलावा कोई और व्यक्ति भी शामिल है या नहीं। पुलिस सप्लाई चेन से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है, ताकि नशे की तस्करी के पूरे नेटवर्क तक पहुंचा जा सके।

जिले में नशे के खिलाफ अभियान जारी

पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में गश्त और निगरानी कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि नशे की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ और मामले की आगे की जांच कर रही है।