सोलन। हिमाचल प्रदेश में आज हो रहे तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में मतदान चलते एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बताया गया कि जिला सोलन के तहत आते विधानसभा क्षेत्र नालागढ़ में पुलिस द्वारा एक BDC सदस्य को हजारों रुपए कैश के साथ अरेस्ट किया है। चुनाव प्रचार के दौरान BDC सदस्य एक प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने के एवज में लोगों को पैसा बांट रहा था। जिसकी शिकायत काफी समय से पुलिस को मिल रही थी।

60 हजार रुपए संग पकड़ा BDC

सामने आई जानकारी के अनुसार, बीते कल यानि मंगलवार को पुलिस ने एक BDC सदस्य को 60 हजार रुपए कैश के साथ पकड़ा है। लोगों द्वारा लगातार शिकायत मिलने के बाद से ही पुलिस BDC आरोपी का पीछा कर रही थी। यह भी पढें: दूध के बाद हिमाचल में बढ़े घी के दाम : जानें, मिल्कफेड ने कितना रेट बढ़ाया मगर वह कुछ समय से पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था। पुलिस ने सुनियोजित तरीके से बीते कल शाम के समय अंदरोला पुल के समीप उसे ट्रैप किया और उसकी गाड़ी की तलाशी कर उसमें से 60 हजार रुपए मौके से ही बरामद किए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस द्वारा जब मौके पर पूछताछ के दौरान BDC सदस्य से इस पैसे के बारे में जानकारी मांगी तो वह पुलिस को कोई भी जानकारी देने में असमर्थ रहा। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया। यह भी पढें:  पहले पी शराब फिर हुआ विवाद: एक ने दूसरे को धकेला- नीचे गिरते ही टूटा दम

यह बोले DSP भीष्म ठाकुर

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए DSP भीष्म ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने BDC सदस्य की कार से 60 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। आरोपी BDC सदस्य के खिलाफ लंबे समय से शिकायत आ रही थी। यह भी पढें: इतना नशा कर लिया कि नदी में ही कूद गया,हुआ यह अंजाम बहरहाल, पुलिस ने पैसा सीज करने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा गंभीरता द्वारा मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें