बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से एक दुखद मामला सामने आया है। जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक व्यक्ति के लापता का शव चेक डैम से बरामद हुआ। उसकी मौत की खबर ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
घास लेने घर से निकला था बुजुर्ग
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मालमा जिला बिलासपुर के पडयालग से सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक काफी दिनों से लापता चल रहा था। बताया जा रहा है कि व्यक्ति रविवार शाम घास लेने के लिए घर से निकला था। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।
यह भी पढ़ें : पुल के पिलर से टकराया ट्रक, चालक के अंदर घुसा सरिया- मौके पर मौ**त
परिजनों ने पुलिस को दी लापता होने की सूचना
काफी तलाश के बाद भी नंदलाल के नहीं मिलने पर परिजनों ने इसकी सूचना भराड़ी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने भी उसकी तलाश शुरू कर दी। सोमवार को रोहल खडु के चेक डैम में एक शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली।
चेक डैम में मिला शव
सूचना मिलते ही भराड़ी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को चेक डैम से बाहर निकालकर अपने कब्जे में लिया और जरूरी कार्रवाई पूरी की। जांच के दौरान शव की पहचान लापता व्यक्ति के रूप में हुई।मृतक की पहचान नंदलाल (60) पुत्र गजण राम निवासी गांव मिहाड़ा के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें : बचपन में माता-पिता को खोया, गांव में नया घर बसाने लौटा था मोहित; मिली देह...
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और व्यक्ति की मौत किस वजह से हुई, इसकी जांच की जा रही है।
मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा। मामले की पुष्टि DSP घुमारवीं विशाल वर्मा ने की है।
