#हादसा
September 1, 2026
हिमाचल: पुल के पिलर से टकराया ट्रक, ड्रइवर के अंदर घुसा सरिया- मौके पर तोड़ा दम
केबिन में फंसा चालक, निकालने में लगी काफी मेहनत
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। ज्वालामुखी के पास एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर फोरलेन के पुल के पिलर से जा टकराया। हादसा इतना जोरदार था कि ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा मटौर-कांगड़ा-शिमला फोरलेन पर बलूग्लोआ के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बलूग्लोआ के पास पहुंचते ही ट्रक अचानक बेकाबू हो गया और फोरलेन के पुल के पिलर से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी।
यह भी पढ़ें : युवक ने अपने साथी संग दूसरी बार किया 16 वर्षीय किशोरी का अ*पहरण, थाने पहुंचे माता-पिता
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि ट्रक में लदा सरिया चालक के शरीर में बुरी तरह फंस गया था। इस वजह से शव को ट्रक के केबिन से बाहर निकालने में बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मृतक की पहचान धर्मशाला के चैतड़ू निवासी 50 वर्षीय प्रवीण कुमार के रूप में हुई है। वह सरिया से भरा ट्रक लेकर गगल की तरफ जा रहा था।
यह भी पढ़ें : बचपन में माता-पिता को खोया, गांव में नया घर बसाने लौटा था मोहित; मिली देह...
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती तौर पर ट्रक के ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हादसा किस वजह से हुआ, इसकी सही जानकारी पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।