#अपराध

September 1, 2026

हिमाचल : बचपन में माता-पिता को खोया, गांव में नया घर बसाने लौटा था मोहित; मिली देह...

जमीन होने के कारण कुछ महीने पहले गांव लौटा था युवक

शेयर करें:

Himachal Pradesh News

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 23 साल के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की मौत के बाद हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया और पूरे इलाके में भी इस मामले को लेकर चर्चा शुरू हो गई।

टाहलीवाल थाना क्षेत्र का है मामला

जानकारी के अनुसार, यह मामला पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत आता है। बताया जा रहा है कि युवक के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। इसके बाद वह बचपन से ही गढ़शंकर में अपने ननिहाल में रह रहा था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 70 पदों पर निकली भर्ती : दसवीं पास को भी मिलेगी नौकरी, यहां जानें सबकुछ

जमीन होने के कारण कुछ महीने पहले गांव लौटा था युवक

बताया जा रहा है कि बाथड़ी में युवक की अपनी जमीन थी। इसी वजह से वह कुछ महीने पहले ही अपने गांव वापस आया था। वह गांव में अपने लिए नया मकान बनाने की तैयारी कर रहा था। परिवार को उम्मीद थी कि वह अपने गांव में नया घर बनाकर यहीं रहना शुरू करेगा, लेकिन अचानक उसकी मौत की खबर सामने आने से सभी सदमे में हैं। 

29 अगस्त को मिली मौत की खबर

मृतक की पहचान मोहित कुमार, पुत्र स्वर्गीय रणधीर सिंह, निवासी वार्ड नंबर-2, बाथड़ी के रूप में हुई है। परिजनों को 29 अगस्त को गढ़शंकर में मोहित की मौत की सूचना मिली। खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मोहित की मौत की सूचना से आसपास के लोग भी स्तब्ध रह गए। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर अभी कई सवाल बने हुए हैं।  

 

यह भी पढ़ें : मा**रकर झाड़ियों में फेंका था आदमी, चेहरे का किया था बुरा हाल- महिला ने कबूला सच

हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

मोहित की मौत को संदिग्ध माना जा रहा है और हत्या की आशंका भी जताई गई है। हालांकि, अभी तक मौत के सही कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत से जुड़े हर पहलू को खंगाला जा रहा है।

पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर कर रही जांच

ऊना के पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है और हर पहलू को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही युवक की मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख