बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव दिखाई देने के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
घर के पास पड़ा मिला शव
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला बिलासपुर शहर के व्यस्त किसान भवन के पास से सामने आया है। यहाँ पर बीते कल गुरुवार शाम लोग जा रहे थे। अचानक अनकी नजर सड़क किनारे एक व्यक्ति पर पड़ी। लोगों को अनहोनी आशंका हुई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
यह भी पढ़ें- हिमाचल: स्कूली छात्रा ने मांगी नई बिल्डिंग- CM सुक्खू ने कर दिया 2 करोड़ का एलान, जानें
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और जरूरी वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की और शव को कब्जे में ले लिया।
मृतक की पहचान
पुलिस जांच में मृतक की पहचान संजय कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार, निवासी मेन मार्केट बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव मिलने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें- विरोध प्रदर्शन का गजब स्टाइल : हिमाचल कांग्रेस ने भैंस के आगे बजाई बीन, बोले- ये मोदी सरकार
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगा मौत का कारण
पुलिस के मुताबिक अभी तक संजय कुमार की मौत किस वजह से हुई, यह साफ नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल सकेगा। SP बिलासपुर अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि की है।
