शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला में एक होटल से नाबालिग लड़की के भाग निकलने की कहानी ने पंजाब से शुरू हुए एक गंभीर मामले को सामने ला दिया है। आरोप है कि पंजाब के होशियारपुर का रहने वाला एक युवक 17 साल की लड़की को उसके घर से जबरन उठाकर शिमला ले आया।

होटल में लड़की को 1 महीने बंधक बनाया

यहां होटल के कमरे में उसे करीब एक महीने तक बंद रखा गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। लड़की का आरोप है कि युवक उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था, जबकि उसने पहले ही शादी से इनकार कर दिया था।

यह भी पढ़ें- हिमाचल की कंचन ने बढ़ाया मान, अपने इलाके से सेना में पहली महिला कैप्टन- परिवार गदगद

होटल से भाग बुआ के पास पहुंची लड़की

मामला तब सामने आया जब लड़की किसी तरह होटल से निकलकर अपनी बुआ के पास पहुंची और वहां उसने परिवार को पूरी घटना बताई। परिवार का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी, जिसके बाद उन्हें हाईकोर्ट का रुख करना पड़ा।

शादी में हुई थी आरोपी से मुलाकात

परिवार के मुताबिक, लड़की की आरोपी यासीन से मुलाकात मलेरकोटला में एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। यासीन ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन नाबालिग ने इसे स्वीकार नहीं किया।

यह भी पढ़ें- ज्वालामुखी मंदिर में मचा हड़कंप : आ**ग में झुलसा युवक, 70 फीसदी शरीर का हुआ बुरा हाल

लड़की को परेशान करने लगा युवक

आरोप है कि इसके बाद भी युवक उसे परेशान करता रहा और अपना मोबाइल नंबर लिखकर उसे दे गया। लड़की के घर लौटने के बाद परिवार को अंदाजा नहीं था कि आरोपी कथित तौर पर उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहा है।

घर में घुसे युवक

परिवार के अनुसार, 17 जुलाई को लड़की घर पर अकेली थी। उसके भाई काम पर गए हुए थे, जबकि माता-पिता दवाई लेने बाहर निकले थे। इसी दौरान यासीन अपने कुछ साथियों के साथ कथित तौर पर घर में घुसा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 10 करोड़ की ठगी- पैसे लेकर नेपाल भागा शातिर, बड़े लोगों को लगाया चूना

सामान भी ले जाने का आरोप

लड़की के बयान के मुताबिक, आरोपियों ने घर में रखा सामान बिखेरा और पेटी का कुंडा तोड़ दिया। पर्स, नकदी और सोने-चांदी के आभूषण निकालने के बाद उसे जबरन अपने साथ ले गए। आरोप है कि कुछ दूरी पर कार खड़ी की गई थी, जिसमें लड़की को बैठाकर शिमला लाया गया।

होटल में कई बार किया दुष्कर्म

शिमला पहुंचने के बाद लड़की को एक होटल के कमरे में रखा गया। उसके मुताबिक, यासीन जब भी कमरे से बाहर जाता तो दरवाजे पर लॉक लगा देता था। लड़की ने कई बार उसे छोड़ने की गुहार लगाई, लेकिन आरोपी उस पर शादी के लिए दबाव बनाता रहा।

यह भी पढ़ें : गजब फैसला : हिमाचल की पंचायतें हर परिवार से वसूलेगी 1200 रुपये, शर्त न मानने पर...

पहले से शादीशुदा है युवक

परिवार का कहना है कि लड़की ने शादी से इसलिए भी इनकार किया था क्योंकि आरोपी पहले से शादीशुदा था। आरोप है कि युवक उसे धमकाता था और सोशल मीडिया पर हथियारों से जुड़े अपने वीडियो दिखाकर डराता था।

कमरे से बाहर नहीं आने दिया

लड़की ने परिवार को बताया कि करीब एक महीने तक उसे होटल के कमरे से बाहर नहीं निकलने दिया गया। कुछ मौकों पर आरोपी उसे बाहर लेकर गया। मगर उस दौरान भी वह उसका हाथ पकड़े रहता और विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता था।

यह भी पढ़ें : ऑर्डर पहुंचाने में हुआ कुछ मिनट लेट, भड़का ग्राहक; डिलीवरी बॉय पर तान दी पिस्तौ**ल

एक गलती ने बदल दी पूरी कहानी

16 अगस्त को आरोपी कमरे से बाहर गया, लेकिन इस बार कथित तौर पर दरवाजे पर लॉक लगाना भूल गया। लड़की को मौका मिला तो वह कमरे से बाहर निकली और होटल के एक कर्मचारी से मदद मांगी।

होटल कर्मी ने की मदद

परिवार के मुताबिक, लड़की ने कर्मचारी को अपनी पूरी स्थिति बताई और कुछ पैसे मांगे। इसके बाद वह वहां से निकलकर बस स्टैंड पहुंची और अपनी बुआ को फोन किया। वह बस से जालंधर की ओर रवाना हुई और फिर फगवाड़ा पहुंचकर बुआ के घर चली गई। बुआ ने उसके पिता को बुलाकर लड़की को उनके सुपुर्द किया।

यह भी पढ़ें : 17 साल बाद CU के फिरेंगे अच्छे दिन, सांसद अनुराग ठाकुर दीवाली पर देंगे बड़ा तोहफा

घर लौटने पर परिवार को पता चली पूरी घटना

लड़की के पिता के मुताबिक, 17 जुलाई की दोपहर करीब 2:30 बजे जब वह घर पहुंचे तो घर का सामान बिखरा हुआ था और बेटी गायब थी। उसके पास मोबाइल फोन भी नहीं था।

थाने पहुंचा पिता

परिवार ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। बेटी के वापस मिलने के बाद परिवार उसे लेकर डेहलों थाने पहुंचा। पिता का आरोप है कि FIR दर्ज होने के बाद भी लंबे समय तक पुलिस की तरफ से अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।

 

हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

परिवार ने पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। 20 अगस्त को हाईकोर्ट ने पुलिस को मामले में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज किए और उसे अदालत के सामने भी पेश किया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में जनगणना ड्यूटी से लौट रहा था शिक्षक : गहरी खाई में गिरी कार, हुई मौ*त

मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि

लड़की की मेडिकल जांच भी कराई गई। परिवार के मुताबिक, मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। परिवार को आशंका है कि आरोपी के अलावा उसके साथियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। पुलिस की ओर से लड़की के स्कैन और अन्य मेडिकल टेस्ट भी करवाए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट परिवार को अभी उपलब्ध नहीं कराई गई है।

 

पुलिस पर भी आरोप

लड़की के पिता का आरोप है कि पुलिस ने कथित अपहरण में शामिल दो युवकों को हिरासत में लिया था। इनमें से एक को सरहिंद और दूसरे को संगरूर से पकड़े जाने की बात कही गई। हालांकि, पिता के अनुसार दोनों को उसी रात छोड़ दिया गया। सुबह थाने पहुंचने पर दोनों वहां मौजूद नहीं थे।

यह भी पढ़ें : मणिमहेश यात्रा पर लगी रोक हटी, बारिश-बर्फबारी ने बढ़ाई चिंता- सावधानी बरतें श्रद्धालु

परिवार ने जताया जान का खतरा

परिवार का आरोप है कि मुख्य आरोपी यासीन सोशल मीडिया कॉल के जरिए लगातार धमकियां दे रहा है। पिता के मुताबिक, आरोपी कह रहा है कि वह लड़की को अपने साथ लेकर रहेगा। परिवार ने यह भी दावा किया है कि आरोपी की इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर हथियारों के साथ कई वीडियो मौजूद हैं।

हाईकोर्ट पहुंचा पीड़िता का परिवार

अब परिवार पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, लड़की की सुरक्षा और पूरे मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की मांग कर रहा है। मामले में हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ी है। मगर परिवार का आरोप है कि अभी तक मुख्य आरोपी समेत सभी संदिग्धों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें