#हादसा

September 17, 2026

हिमाचल में जनगणना ड्यूटी से लौट रहा था शिक्षक : गहरी खाई में गिरी कार, हुई मौ*त

ड्यूटी से वापस अपने घर लौट रहे थे शिक्षक बलवंत सिंह

शेयर करें:

Census Duty Teacher

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में जनगणना ड्यूटी से घर लौट रहे एक शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह दर्दनाक हादसा पुलिस थाना चिड़गांव के अंतर्गत धामवाड़ी के पास पेश आया है। शिक्षक की मौत के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

हादसे में शिक्षक की मौत

जानकारी के अनुसार, हादसे की सूचना गजीयान गांव के दीवान चंद ने पुलिस को दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि धामवाड़ी के पास HP10B-5690 नंबर का वाहन सड़क से नीचे गिर गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें : मणिमहेश यात्रा पर लगी रोक हटी, बारिश-बर्फबारी ने बढ़ाई चिंता- सावधानी बरतें श्रद्धालु

जनगणना ड्यूटी पर गए थे बलवंत

जांच में पाया गया कि गाड़ी बलवंत सिंह चला रहे थे- जो कि गोक्सवाड़ी गांव, चिड़गांव के रहने वाले थे। बलवंत सिंह पेशे से शिक्षक थे और इन दिनों जनगणना संबंधी ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी पूरी करने के बाद वह अपने घर गोक्सवाड़ी की ओर लौट रहे थे।

घर लौटते वक्त हुआ हादसा

इसी दौरान धामवाड़ी के पास वाहन सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। हादसा इतना गंभीर था कि वाहन चालक बलवंत सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भी मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे से संबंधित जानकारी जुटाई और आसपास मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बर्फबारी के बीच 2 महिलाओं ने तोड़ा दम- परिक्रमा के दौरान हुआ हाद**सा, कई घायल

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने दुर्घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और वाहन सड़क से नीचे कैसे गिरा, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही हादसे से जुड़े तथ्यों को खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें- सितंबर में हिमाचल सफेद : कई जिलों में बर्फबारी, तूफान और तेज बारिश ने डराए लोग

पूरे इलाके में शोक

फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। शिक्षक बलवंत सिंह की सड़क हादसे में हुई मौत की खबर पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। जबकि, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा पड़ा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख