ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां गोंदपुर बनेहड़ा अप्पर में एक कलयुगी बेटे ने अपने वृद्ध पिता के साथ मारपीट की है। वृद्ध पिता अपने बेटे से जान का खतरा महसूस कर रहा है।

बेटे ने की पिता की पिटाई

बताया जा रहा है कि दोनों बाप-बेटे में मामूली कहासुनी हो गई थी। जिसे लेकर गुस्साए बेटे ने वृद्ध पिता से मारपीट दी और उसके दांत तोड़ दिए। पीड़ित पिता ने बेटे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादी वाले घर में घुसे दो लोग, महिला को अकेले देख बिगड़ी नियत

पिता के तोड़ दिए दांत

पुलिस को बयान देते हुए 66 वर्षीय बुजुर्ग ने बताया कि उसका बेटा पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट कर चुका है। मगर बीती रात बेटे ने इतनी बुरी तरह उसे पीटा है कि उसके दांत टूट गए हैं। पीड़ित ने कहा कि अब उसे बेटे से जान का खतरा महसूस हो रहा है।

 

मामले की पुष्टि करते हुए SP ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा पीड़ित का मेडिकल करवाया गया है। साथ ही आरोपी बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कार में हेरोइन की खेप छुपाकर ले जा रहा था तस्कर, रास्ते में हुआ गिरफ्तार

उधर, लोगों का कहना है कि यह घटना न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए शर्मनाक और चिंताजनक है। ऐसी घटनाएं यह सवाल खड़ा करती हैं कि क्या हम अपने नैतिक मूल्यों और पारिवारिक संस्कारों को भूलते जा रहे हैं। पिता, जो अपने बच्चों की परवरिश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर देते हैं, उनके साथ इस प्रकार का व्यवहार किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं हो सकता।

 

यह घटना न केवल पारिवारिक ताने-बाने को कमजोर करती है, बल्कि समाज में बढ़ती असंवेदनशीलता और नैतिक पतन को भी उजागर करती है। लोगों में इस घटना को लेकर भारी रोष है। हर कोई सवाल कर रहा है कि आखिर ऐसी स्थिति क्यों पैदा होती है। बच्चों में बचपन से ही परिवार और बड़ों के प्रति आदर और सम्मान का भाव विकसित करना होगा, ताकि भविष्य में ऐसी शर्मनाक घटनाओं से बचा जा सके।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें