चंबा। हिमाचल प्रदेश की कई बच्चियां, युवतियां और महिलाएं दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराधों का शिकार हो रही हैं। ज्यादातर मामलों में युवतियों के साथ नीचता शादी का झांसा देकर की जा रही है। अब ऐसा ही एक मामला चंबा जिले से सामने आया है।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
यहां चुराह उपमंडल में एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए हैं। अब युवक शादी करने से मुकर रहा है। पीड़िता ने युवक के खिलाफ तीसा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
यह भी पढ़ें :विजय दिवस : हिमाचल के 261 शहीदों की गाथा, पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों ने टेके थे घुटने
अब मुकर रहा युवक
पीड़िता ने बताया कि बसुआ गांव के रहने वाले अंकुश ने उससे शादी करने का वादा किया था। इसी के चलते उसने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। मगर अब जब वो शादी करने की बात कर रही है- तो वो साफ इनकार कर रहा है।
युवती से की मारपीट
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अंकुश ने उसके साथ मारपीट भी की और उसे घर से भी निकाल दिया। पीड़िता का कहना है कि इन सब की वजह से वो मानिसक तौर पर बहुत परेशान हो गई है। उसने पुलिस से न्याय की मांग की है।
यह भी पढ़ें : बिजली महादेव के कपाट बंद, अब अगले तीन महीने तक नहीं कर सकेंगे दर्शन- जानें क्या है कारण
पीड़िता का हुआ मेडिकल
उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने अंकुश के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा पीड़िता का मेडिकल करवा लिया गया है। साथ ही मामले से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।
जल्द गिरफ्तार होगा आरोपी
मामले की पुष्टि करते हुए SP चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ तीसा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
