ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पुलिस टीम ने नशे की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। यहां संतोषगढ़-अजौली सड़क पर मजारा गांव में एक व्यक्ति के कंटेनर से भारी मात्रा में चूरा पोस्त बरामद किया गया है। आरोपी नशे की यह खेप गुजरात से लेकर आया था।

कंटनेर से मिली नशे की खेप

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कंटेनर में नशे की खेप लेकर हिमाचल आ रहा है। इसी के आधार पर पुलिस टीम ने नंगल से संतोषगढ़ जा रहे एक कंटेनर को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान पुलिस टीम को कंटेनर में से भारी मात्रा में चूरा पोस्त की खेप बरामद हुई। यह भी पढ़ें: ये है 27 साल की ईशानी, 6 बार नंगे पांव कर चुकी है श्रीखंड महादेव की यात्रा

पांच बोरियां में छुपा रखा था नशा

आरोपी ने यह खेप कंटेनर के अंदर पांच बोरियों में छुपा कर रखी थी। पुलिस टीम को आरोपी से 1 क्विंटल 46 किलोग्राम 890 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नशे की खेप को अपने कब्जे में ले लिया। यह भी पढ़ें: फ्री बिजली के बाद अब बंद होगी HRTC में यात्रा सब्सिडी!, सुक्खू सरकार लेगी बड़ा फैसला साथ ही मौके पर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान राहुल शर्मा के रूप में हुई है- जो कि रोपड़, पंजाब का रहने वाला है।

गुजरात से लेकर आया था हिमाचल

मामले की पुष्टि करते हुए ASP ऊना सुरिंदर शर्मा ने बताया कि आरोपी यह खेप गुजरात से लाया था और टाहलीवाल लेकर जा रहा था। यह भी पढ़ें: 16 साल का निशांत खड्ड में डूबा, दोस्तों के साथ गया था नहाने; पसरा मातम उन्होंने बताया कि कंटनेर में टाहलीवाल की एक फर्म की दवाइयां भी मिली हैं। फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें