सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में पड़ोसी राज्यों के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। मगर बहुत बार ऐसा होता है जब कुछ लोग अपराध करके हिमाचल में आकर छिप जाते हैं। ताजा मामले में अब हिमाचल प्रदेश से एक बड़े आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
हिमाचल से पकड़ा गया बड़ा आरोपी
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समय अन्य कई राज्यों में धोखाधड़ी के 18 मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ जमीन खरीद-फरोख्त कर अरबों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले दर्ज हैं। यह भी पढ़ें: हिमाचल में अब देना पड़ेगा पानी का बिल, जल्द लागू होगा नया नियमपांच साथी पहले जा चुके हैं जेल
जानकारी के अनुसार, आरोपी बाबा अमरीक उर्फ मलकीत निवासी पंचकुला, हरियाणा को दून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरोह के पांच सदस्यों को दून पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। मगर लंबे समय से आरोपित की तलाश में राजपुर थाना पुलिस दबिश दे रही थी। अब पुलिस टीम ने बाबा अमरीक को हिमाचल से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।अरबों रुपए की धोखाधड़ी का मामला
मामले के बारे में जानकारी देते हु पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा राजपुर रोड निवासी गोविंद सिंह पुंडीर को भूमि बेचने के एवज में धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपए हड़प लिए गए थे। इस मामले में मार्च में राजपुर थाने में केस दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया इस गिरोह के सदस्यों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़ें: हिमाचल : स्कूल बस और पंजाब रोडवेज में टक्कर, मची चीख-पुकारगिरोह के सदस्य-
- मोहम्मद अदनान को साहरनपुर
- अमजद अली और शरद गर्ग को उत्तर प्रदेश
- साहिल को हरियाणा
- रणवीर को सहारनपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिा गया है।
