कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक भीषण सड़क हादसा पेश आया है। नित्थर क्षेत्र में बीती रात 500 मीटर एक कार गहरी खाई में समा गई। इस हादसे ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

हादसे में 2 लोगों की मौत

दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा रात करीब सवा आठ बजे के आसपास हुआ। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में पूरा परिवार बेचता था चिट्टा : महिलाएं भी शामिल- 2 करोड़ की संपत्ति हुई फ्रीज

कैसे पेश आया हादसा?

जानकारी के अनुसार, कार दुराह की दिशा में जा रही थी। सेरी के पास पहुंचने के दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। देखते ही देखते कार सड़क से नीचे चली गई और गहरी खाई में गिरती हुई काफी दूर तक पहुंच गई।

ग्रामीणों ने सुनी गाड़ी गिरने की आवाज

हादसे की आवाज और सूचना मिलने के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। खाई काफी गहरी होने के कारण दुर्घटनास्थल तक पहुंचना भी आसान नहीं था। ग्रामीणों द्वारा हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें- ज्वालामुखी मंदिर में मचा हड़कंप : आ**ग में झुलसा युवक, 70 फीसदी शरीर का हुआ बुरा हाल

गहरी खाई से शव निकालना बना चुनौती

जिसके बाद नित्थर पुलिस चौकी की टीम घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों ने भी पुलिस के साथ मिलकर राहत एवं बचाव अभियान में सहयोग किया।  रात में अंधेरा और दुर्गम भू-भाग होने के कारण तत्काल शवों को ऊपर लाना संभव नहीं हो पाया। पुलिस जवानों और ग्रामीणों ने शुक्रवार को दोबारा अभियान चलाया।

काफी मशक्कत के बाद निकाले शव

काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल निरमंड भेज दिया। दुर्घटना में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल की कंचन ने बढ़ाया मान, अपने इलाके से सेना में पहली महिला कैप्टन- परिवार गदगद

मृतकों की पहचान

  • हरि सिंह निवासी शाह, ग्राम पंचायत लोट
  • श्याम लाल निवासी डवार्च, ग्राम पंचायत दुराह

यह भी पढ़ें- मणिमहेश में आज बर्फ के बीच लगेगी आस्था की डुबकी- दोपहर 1 बजे शुरू होगा बड़ा शाही स्नान

दुर्घटना की वजह तलाश रही पुलिस

DSP आनी राजीव मेहता ने हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वाहन चालक का नियंत्रण किस कारण बिगड़ा। 

जांच में जुटी पुलिस टीम

पुलिस सड़क की स्थिति, वाहन और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं को जांच में शामिल कर रही है। हादसे की सूचना क्षेत्र में फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह सामने आएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें