ऊना। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के बीच ऊना जिले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार देर शाम संतोषगढ़-नंगड़ा सड़क पर STF नारकोटिक्स कांगड़ा की टीम ने नाका लगाकर तीन युवकों को भारी मात्रा में चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया।

युवकों से मिला एक किलो चिट्टा

बरामद नशीले पदार्थ की मात्रा 1 किलो 5 ग्राम बताई जा रही है, जो इसे एक बड़ा मामला बनाती है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: दामाद के साथ बाइक पर निकली थी सास, अचानक हो गई अनहोनी; थमी सांसें

कैसे मिली पुलिस को खबर?

जानकारी के अनुसार, STF की एंटी चिट्टा टीम को इस संबंध में पहले से ही गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर टीम ने संतोषगढ़-नंगड़ा मार्ग पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान टाहलीवाल की ओर से आ रही एक संदिग्ध कार नंबर HP20J-6570 को जांच के लिए रोका गया।

कार से मिले चिट्टे के 15 पैकेट

जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें सवार युवकों के पास से चिट्टे के 15 पैकेट बरामद हुए। इन पैकेटों का वजन करने पर कुल 1 किलो 5 ग्राम नशीला पदार्थ सामने आया। इतनी बड़ी मात्रा में चिट्टा मिलने के बाद टीम ने मौके पर ही तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें :  हिमाचल में आज आंधी-तूफान के साथ होगी तेज बारिश, कई जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

आरोपियों की पहचान

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान-

  • सर्वजीत सिंह (28) पुत्र संतोख सिंह निवासी अप्पर देहलां
  • राहुल शर्मा (33) पुत्र सुभाष चंद शर्मा निवासी रायपुर सहोड़ा
  • गुरमुख सिंह (40) पुत्र नारायण दास निवासी बरनोह

यह भी पढ़ें :  हिमाचल में पिकअप और कार चालक की गलती से गई 2 युवकों की जा.न, एक आरोपी फरार

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

STF नारकोटिक्स कांगड़ा की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेनू कुमारी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बड़े नेटवर्क का खुलासा...

फिलहाल, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था- ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके। उम्मीद जताई जा रही है कि युवकों से पूछताछ के बाद नशा तस्करी के किसी बड़े नेटवर्क का खुलास होगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें