कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में राहगीरों और यात्रियों को बारिश व धूप से राहत देने के लिए बनाए गए रेन शैल्टरों का गलत इस्तेमाल चिंता का विषय बनता जा रहा है। सार्वजनिक सुविधा के लिए तैयार किए गए इन स्थानों पर अब नशे से जुड़े लोगों की गतिविधियां सामने आने लगी हैं।

रेन शेल्टर में बैठे थे चिट्टा तस्कर

इसी क्रम में कांगड़ा पुलिस ने पुराना कांगड़ा रोड पर स्थित एक रेन शेल्टर में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों के कब्जे से चिट्टे की खेप बरामद हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : देर रात खाई में समाई बोलेरो, 18 वर्षीय कविता ने मौके पर तोड़ा दम- चालक घायल

गश्त पर थी पुलिस टीम

जानकारी के मुताबिक थाना कांगड़ा की टीम पुराना कांगड़ा रोड क्षेत्र में नियमित गश्त और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर रेन शेल्टर में बैठे दो युवकों पर पड़ी। उनकी गतिविधियां पुलिस को संदिग्ध लगीं, जिसके बाद जवानों ने दोनों को रोककर पूछताछ की और नियमानुसार तलाशी ली।

तलाशी में चिट्टा बरामद

तलाशी के दौरान उनके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। जांच में इसकी मात्रा 12.46 ग्राम पाई गई। पुलिस ने दोनों युवकों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी हुई है कि युवक यहां किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे थे या फिर उन्होंने ये खेप अपने सेवन के लिए खरीदी थी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : JCB ने बाइक सवार 26 वर्षीय युवक को कुच*ला, गुस्साए परिजनों ने हाईवे किया जाम

आरोपियों की पहचान

  • अमित कुमार (25) निवासी गांव बगली
  • निखिल व्यास (30) निवासी गांव मझाणू

यह भी पढ़ें : हिमाचल में BJP विधायक के बयान से सियासी हलचल, बोले- सांसदों में दम नहीं; CM को सराहा

कहां से लाए थे चिट्टा?

नशीला पदार्थ बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। इसके बाद मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस केवल बरामद चिट्टे तक कार्रवाई सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को नशीला पदार्थ किस व्यक्ति या नेटवर्क से मिला था।

 

 

कहां पहुंचाना था चिट्टा?

जांच का एक अहम पहलू यह भी है कि बरामद चिट्टे को आगे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के माध्यम से सप्लाई चैन से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में आसमानी बिजली का कहर : 30 बेजुबानों की थमीं सांसें, 20 घायल; मची अफरा-तफरी

नशे के कारोबार पर पुलिस की नजर

DSP टांडा राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि कांगड़ा पुलिस नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर लगातार नजर रख रही है। पुलिस की ओर से संवेदनशील स्थानों पर गश्त और चेकिंग बढ़ाई जा रही है- ताकि नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त और सप्लाई पर रोक लगाई जा सके।

रेन शेल्टरों के दुरुपयोग पर बढ़ी चिंता

रेन शेल्टर आम लोगों की सुविधा के लिए बनाए जाते हैं। मगर कुछ स्थानों पर इनका इस्तेमाल असामाजिक गतिविधियों के लिए किए जाने की शिकायतें और मामले सामने आते रहे हैं। कांगड़ा में भी पुलिस की कार्रवाई से यह सवाल उठ रहा है कि ऐसे सार्वजनिक स्थलों की नियमित निगरानी किस तरह बढ़ाई जाए।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : लड़कियों को बहला-फुसलाकर होटल ले गया शख्स, की गंदी हरकतें- केस दर्ज

रेन शेल्टर बने तस्करों के अड्डे

खासकर शाम और रात के समय सुनसान रहने वाले रेन शेल्टरों पर पुलिस की गश्त नशे से जुड़ी गतिविधियों पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण हो सकती है। पुलिस के मुताबिक, पिछले दो-तीन वर्षों के दौरान रेन शेल्टरों से नशे से जुड़े आधा दर्जन से अधिक मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे यह स्पष्ट होता है कि सार्वजनिक सुविधाओं वाले इन स्थानों पर भी पुलिस को निगरानी बनाए रखने की जरूरत है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें