#हादसा

September 17, 2026

हिमाचल : JCB ने बाइक सवार 26 वर्षीय युवक को कुच*ला, गुस्साए परिजनों ने हाईवे किया जाम

मौके से फरार हुआ मशीन ऑपरेटर, लोगों का फूटा गुस्सा

शेयर करें:

JCB Bike rider 26 years boy Sirmaur Paonta Sahib Kala Amb Road police case

सिरमौर। सड़क पर दौड़ती मशीनरी के बीच एक पल में एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे-07 पर क्यारदा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।

JCB ने रौंदा 26 वर्षीय युवक

यहां बैकहो लोडर यानी जेसीबी मशीन की चपेट में आने से बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और देखते ही देखते स्थानीय लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में मौसम बदलाव : कई इलाकों में सुबह-सुबह छाया अंधेरा, 6 जिलों में बारिश

26 वर्षीय युवक हादसे का शिकार

क्यारदा में ख्वाजा शोरूम के सामने हुए हादसे में मृतक की पहचान 26 वर्षीय सौरभ पुत्र जगदीश निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सौरभ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान एक जेसीबी मशीन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया

टक्कर इतनी जोरदार थी कि सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मगर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में आसमानी बिजली का कहर : 30 बेजुबानों की थमीं सांसें, 20 घायल; मची अफरा-तफरी

मौके पर आक्रोश फैला

युवक की मौत की खबर जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली, मौके पर आक्रोश फैल गया। लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष जताया।

हादसे के बाद मौके से फरार हुआ मशीन ऑपरेटर

स्थानीय लोगों का गुस्सा इस बात को लेकर भी बढ़ गया कि हादसे के बाद जेसीबी मशीन का ऑपरेटर मौके से फरार हो गया। लोगों ने कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें- शाही स्नान से ठीक पहले मणिमहेश में बिगड़ा मौसम- यात्रा पर अस्थायी रोक, बर्फबारी ने बढ़ाई चिंता

जाम की सूचना मिलने के बाद माजरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों से बातचीत कर उन्हें शांत करवाने का प्रयास किया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया और हाईवे पर यातायात व्यवस्था दोबारा बहाल हो सकी।

पुलिस ने मशीन कब्जे में ली, जांच शुरू

हादसे के बाद पुलिस ने संबंधित मशीनरी को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार मशीन बेहडेवाला निवासी नरेश चौधरी की बताई जा रही है। मामले में केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल HC ने सुलझाया 40 साल पुराना मामला : पिता की जमीन पर शादीशुदा बेटी को दिया हक

कौन चला रहा था मशीन?

पुलिस हादसे के कारणों के साथ-साथ यह भी जांच कर रही है कि घटना के समय मशीन कौन चला रहा था और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने हादसे में युवक की मौत की पुष्टि की है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर नाराजगी बनी हुई है। अब पुलिस की जांच के बाद ही हादसे की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख