कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में नशे का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के युवा इस दलदल में फंसते जा रहे हैं। सूबे के कई लोग नशा तस्करी के कारोबार में संलिप्त हैं। जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। हालांकि, पुलिस द्वारा ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला से सामने आया है।
महिला समेत दो अरेस्ट
पुलिस ने मणिकर्ण में महिला समेत दो नशा तस्करों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : ड्राइवर का बिगड़ा संतुलन, सड़क के बीचों-बीच पलटी गाड़ी; मची चीख-पुकारचिट्टे की खेप बरामद
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना मनीकर्ण की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सुमारोपा में द कैपस एंड कॉटेज में रेड की। इस बीच तलाशी के दौरान पुलिस टीम को कैंपस में एक महिला और युवक से 43 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला दिल्ली की रहने वाली बताई जा रही है। जबकि, युवक हिमाचल के कांगड़ा का रहने वाला है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : दो महिलाओं ने खाया ज.हर, एक नहीं पहुंच पाई अस्पताल- त्यागे प्राणआरोपियों की पहचान 29 वर्षीय महिला निवासी गोकुल पुरी, दिल्ली और रजत कुमार (29) निवासी जिला कांगड़ा, हिमाचल के रूप में हुई है।
