शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में शिमला पुलिस ने घनाहट्टी के नलहट्टी क्रॉसिंग के पास कार्रवाई करते हुए युवती समते तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई बीते कल 7 अक्टूबर को की गई। स्पेशल सेल की टीम नलहट्टी क्रॉसिंग के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक वाहन को जांच के लिए रोका।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के शनिदेव मंदिर में मूर्तियां खंडित, शिवलिंग भी तोड़ा- पुलिस ने दबोचा आरोपी

गाड़ी से मिला चिट्टा (हेरोइन)

वाहन में तीन लोग सवार थे। पुलिस ने वाहन की तलाशी लेने के साथ ही उसमें मौजूद तीनों लोगों की भी जांच की। जांच के दौरान पुलिस को चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक इसकी मात्रा करीब 10 ग्राम है। पुलिस ने वाहन में सवार तीनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों की पहचान

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार तीनों आरोपी हिमाचल के अलग-अलग जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान- 

  • निकिता दत्त (26) निवासी शिमला
  • यशपाल ठाकुर (25) निवासी बिलासपुर
  • ललित कुमार (34) निवासी सोलन

यह भी पढ़ें- हिमाचल में ट्रैकिंग पर निकले पांच ट्रैकर लापता, पिछले 12 घंटे से रेस्क्यू जारी- बर्फबारी बनी बाधा

किस थाने में दर्ज हुआ मामला?

इस कार्रवाई के संबंध में थाना वेस्ट शिमला में  FIR संख्या 213/2026 दर्ज की गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ  NDPS एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। 

 

पुलिस खंगाल रही नशे की सप्लाई लाइन

पुलिस की जांच अब केवल 10 ग्राम चिट्टा बरामद होने तक सीमित नहीं है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कथित तौर पर बरामद नशीला पदार्थ आरोपियों तक कैसे पहुंचा। इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि तीनों आरोपी एक-दूसरे को किस तरह जानते हैं और क्या उनके बीच पहले से कोई संपर्क या लेन-देन था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल शर्मसार- विद्या के मंदिर के पास 13 वर्षीय लड़की से नीचता, रिश्तेदार समेत 5 पर आरोप

कौन-कौन लोग शामिल?

जांच में यह पहलू भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि बरामद नशीले पदार्थ की सप्लाई कहां से हुई। पुलिस संभावित सप्लायर और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर सकती है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आने वाले दिनों में मामले में और लोगों के नाम सामने आने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। अब पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये तीनों आरोपी चिट्टा बेचने निकले थे या किसी से खरीद कर आ रहे थे।

पूछताछ के बाद सामने आएंगे तथ्य

गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच में आरोपियों के मोबाइल फोन, संपर्कों और नशे की कथित खरीद-फरोख्त से जुड़े पहलुओं को भी खंगाला जा सकता है। पुलिस यह जानने का प्रयास करेगी कि बरामद पदार्थ व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए था या इसके पीछे किसी तरह की सप्लाई गतिविधि जुड़ी हुई थी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें