कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी का कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है। हिमाचल पुलिस द्वारा नशे की खेप को कभी एंबुलेंस तो कभी निजी वाहनों से बरामद किया जा रहा है। ऐसा ही अब एक मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से सामने आया है- जहां पुलिस टीम ने हिमाचल प्रदेश सरकार की गाड़ी से चरस बरामद की है।
सरकारी गाड़ी में चरस तस्करी
दरअसल, बुधवार को ज्वालामुखी पुलिस ने बुधवार को नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस टीम ने एक गाड़ी की तलाशी ली- जिस पर हिमाचल प्रदेश सरकार लिखा हुआ था। मामले में पुलिस टीम ने गाड़ी में सवार दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : परिजनों की टूटी उम्मीद, 15 दिन बाद सड़क पर पड़ी मिली लापता शख्स की देह मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम टिहरी रोड पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान यहां पुलिस ने एक गाड़ी को तलाशी के लिए रोका। गाड़ी पर हिमाचल प्रदेश सरकार लिखा हुआ था। पुलिस को देख गाड़ी में सवार दोनों लोगों के होश उड़ गए।टिफिन बॉक्स में मिली चरस
पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो- गाड़ी में खाने के लिए रखे गए टिफिन बॉक्स में से पुलिस को 357 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी में सवार दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें : हिमाचल ने खोया एक और जवान, 6 दिन पहले ही छुट्टी पर आया था घरआरोपियों की पहचान
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों में से एक आरोपी ज्वालामुखी अस्पताल में ही फोर्थ क्लास सेवाएं दे रहे हैं। आरोपियों की पहचान-- सचिन निवासी परगी पोस्ट ऑफिस समेला, जिला मंडी
- विनय कुमार निवासी कसेटी पोस्ट ऑफिस पाइसा, जिला कांगड़ा
