शिमला। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का दौर शुरू होते ही बाहरी राज्यों के सैलानियों ने पहाड़ों का रुख करना शुरू कर दिया है। बहुत सारे पर्यटक नए साल का जश्न मनाने के लिए भी हिमाचल पहुंच रहे हैं। इसी बीच नशा तस्कर भी नशे की खेप बेच कर मोटी कमाने करने की फिराक में सतर्क हो गए हैं। हालांकि, पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
चिट्टे की खेप के साथ 4 अरेस्ट
ताजा मामला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सामने आया है। यहां शिमला पुलिस ने पड़ोसी राज्य पंजाब के चार चिट्टा तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह चारों तस्कर शिमला में चिट्टे की खेप बेचने के लिए आए थे। यह भी पढ़ें : हिमाचल: अनजान ने लिफ्ट लेकर किया बेहोश, पहने कपड़े- पैसे लूटे; दुकान के पीछे फेंक गयाकार से आए थे डील करने
मिली जानकारी के अनुसार, ठियोग के नंगलदेवी में ठियोग पुलिस थाने की टीम गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस टीम को नंगल देवी में पंजाब नंबर की एक गाड़ी मिली। पुलिस टीम ने शक के आधार पर कार की तलाशी ली। कार में चार युवक सवार थे। पुलिस को देखकर युवकों के चेहरे का रंग उड़ गया। उधर, पुलिस को तलाश के दौरान कार में से 41.7 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार सवार चारों युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें : साल 2024 में इन मुद्दों पर घिरी सुक्खू सरकार- समोसा, टॉयलेट टैक्स सुर्खियों में रहाआरोपियों की पहचान
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान-- जसप्रीत सिंह
- जतिन
- करन सिंह
- नवीन
