बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। घुमारवीं थाना क्षेत्र में पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम SDT ने एक गाड़ी से करीब 15 लाख की चरस बरामद की है।

गाड़ी से मिली 15 लाख की चरस

इस मामले में पुलिस ने 22 वर्षीय युवक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई बलोह फोरलेन सड़क पर मल्यावर लिंक रोड के पास की है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : नशे के खिलाफ पंचायत प्रधान ने उठाई आवाज, तस्करों ने बरसाए लात-घूंसे

गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी पुलिस

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम क्षेत्र में नाकाबंदी और संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक गाड़ी को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से बड़ी मात्रा में चरस बरामद हुई। बरामद नशे की मात्रा करीब चार किलोग्राम बताई जा रही है।

वाहन की तलाशी में मिली नशे की खेप

पुलिस जांच के दौरान वाहन में सवार दोनों युवकों की गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर वाहन की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस के हाथ चरस की खेप लगी। इसके बाद दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : फोन की लत...मां और नानी ने डांटा, नाराज हो कमरे में गई 11 साल की लड़की, और...

आरोपियों की पहचान

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी होशियारपुर, पंजाब के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान-

  • रवि कुमार (22)
  • सुखबीर (28)

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 500 पदों पर भर्ती : दसवीं पास को भी मिलेगी नौकरी, एक क्लिक में जानें सबकुछ

घुमारवीं थाने में मामला दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना घुमारवीं में NDPS एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस अब पूरे मामले की तह तक पहुंचने में जुटी हुई है।

कहां से आई चरस?

पुलिस के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि करीब चार किलोग्राम चरस की यह खेप आरोपियों तक कहां से पहुंची। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नशे की खेप को हिमाचल के किस इलाके में या किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था।

कहां होनी थी सप्लाई?

जांच टीम आरोपियों से पूछताछ कर बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही है। इसका उद्देश्य नशे की खेप के स्रोत और संभावित खरीदारों तक पहुंचना है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी इससे पहले भी इसी तरह की नशे की खेप लेकर हिमाचल आए थे या नहीं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल से हरिद्वार कांवड़ लेने निकले 2 युवक- ट्रक से टकराई बाइक, एक ने तोड़ा दम

नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

पूछताछ के दौरान आरोपियों के संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को संदेह है कि इस मामले के पीछे केवल दो आरोपियों तक सीमित नेटवर्क नहीं, बल्कि अन्य लोग भी जुड़े हो सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश

करीब चार किलोग्राम चरस की बरामदगी को पुलिस महत्वपूर्ण सफलता मान रही है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि नशे की तस्करी का नेटवर्क किस तरह काम कर रहा था। आरोपियों के मोबाइल फोन, संपर्कों और आवाजाही से संबंधित जानकारियों की भी जांच की जा सकती है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में फिर भारी बारिश का अलर्ट : आज से 5 दिन बरसेंगे बादल, भूस्खलन का भी खतरा

किसने भेजे थे दोनों युवक?

पुलिस यह भी जानने का कोशिश कर रही है कि दोनों आरोपी किसी व्यक्ति के निर्देश पर नशे की खेप लेकर जा रहे थे या इस पूरी गतिविधि में उनकी कोई अन्य भूमिका थी। इसके अलावा नशे की सप्लाई से जुड़े संभावित स्थानों और संपर्कों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

 

तस्करी करने वालों को नहीं बख्शेंगे

SP बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि पुलिस ने दो लोगों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि जिले में नशे की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार नाकाबंदी, गश्त और संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल से हरिद्वार कांवड़ लेने निकले 2 युवक- ट्रक से टकराई बाइक, एक ने तोड़ा दम

SP ने स्पष्ट किया कि नशे की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का प्रयास केवल नशे की खेप पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे काम कर रहे पूरे नेटवर्क की पहचान करना भी है।

नाकाबंदी और चेकिंग अभियान जारी

बिलासपुर पुलिस की ओर से नशे की तस्करी रोकने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जा रही है। प्रमुख सड़कों और संवेदनशील मार्गों पर वाहनों की जांच के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।