#रोजगार
August 9, 2026
हिमाचल में 500 पदों पर भर्ती : दसवीं पास को भी मिलेगी नौकरी, एक क्लिक में जानें सबकुछ
इस साक्षात्कार में महिलाएं भी भाग ले सकती हैं
शेयर करें:

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। देश के एक नामी कंपीन द्वारा 500 पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया में दसवीं पास युवा भी भाग ले सकते हैं।
कंपनी द्वारा ये साक्षात्कार उप रोजगार कार्यालय भोरंज में 12 अगस्त, 2026 (बुधवार) को आयोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : राजेश ने पढ़ने भेजा था बेटा, किराए के कमरे में पड़ी मिली देह-सदमे में पूरा परिवार
इस साक्षात्कार में पर्यटन एवं होटल क्षेत्र की प्रसिद्ध कंपनी बारबेक नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड में किचन हैल्पर और स्टीवर्ड के 500 पदों पर भर्ती की जा रही है। खास बात ये है कि इस साक्षात्कार में युवाओं का चयन बिना किसी WRITTEN टेस्ट के होगा।
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छा-खासा वेतन, कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। युवाओं को PF और ESI सहित 16,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं का दसवीं पास या 12वीं पास होना अनिवार्य है। इन साक्षात्कार में महिलाएं भी भाग ले सकती हैं।
स्टीवर्ड के पदों के लिए अभ्यर्थी के पास फूड सर्विस में एक वर्षीय डिप्लोमा होना जरूरी है। इन पदों के लिए भी 18 से 30 वर्ष तक के युवक-युवतियां पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को खाने और रहने सहित अन्य सुविधाओं के साथ कुल 20 हजार रुपये वेतन दिया जाएगा।
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर सुबह 10 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-