कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में सुधंगल गांव की ब्यास नदी में डूबे युवका का शव मिल गया है। युवक का शव देहरा से मिला है। युवक पांच दिन पहले सुधंगल में ब्यास नदी में नहाने उतरा था और पानी के तेज बहाव में बह गया था।

दोस्तों और बहन के साथ गया था अभय

मृतक की पहचान अभय कुमार के रूप में हुई है- जो कि नादौन के लड़ियाल फतेहपुर का रहने वाला था। अभय अपने दोस्तों और बहन के साथ ब्यास नदी में नहाने उतरा था। यह भी पढ़ें: इंडेन गैस कंंपनी में धांधली! बिना गैस सिलेंडर मिले डिलिवरी का आया मैसेज

ब्यास नदी में डूब गया

जानकारी के अनुसार, बीती 11 सितंबर को दोपहर बाद अभय अपने कुछ दोस्तों और बहन के साथ नदी में नहाने के लिए उतरा, लेकिन तेज बहाव के चलते देखते ही देखते अचानक अभय गायब हो गया। जिसके बाद उसकी बहन और दोस्तों ने उसे खोजना शुरू कर दिया। मगर उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी अभय को ढूंढने में उनकी मदद की, लेकिन अभय का कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद अभय के ब्यास में डूबने की सूचना पुलिस को दी गई। यह भी पढ़ें: चाबी के खेल ने फंसाया- नशे में धुत सूबेदार उठा ले गया किसी और की कार

5वें दिन ब्यास पुल के एंड पॉइंट पर मिला शव

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने अभय को ढूंढने के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया। पुलिस टीम ने अभय को ढूंढने के लिए NDRF और SDRF की टीमों की मदद ली। मगर चार दिन तक अभय का कोई सुराग नहीं मिल पाया। वहीं, अब बीते कल अभय के ब्यास में डूब जाने के पांचवें दिन उसका शव ब्यास पुल के एंड पॉइंट पर मिला है।

परिजनों को मिली बेटे की मौत की खबर

मामले की पुष्टि करते हुए ज्वालामुखी थाना प्रभारी विजय कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर देहरा अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें: हिमाचल : शेयर मार्केट से मोटा ब्याज कमाने चला था युवक, लगा 1.25 करोड़ का चूना

दोस्तों और बहन के बयान कलमबद्ध

फिलहाल मौत के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक के दोस्तों और बहन के बयान कलमबद्ध कर लिए गए हैं। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें