सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में स्पा सेंटरों की आड़ में कथित तौर पर चल रही गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुलिस की अलग-अलग टीमों ने साई रोड क्षेत्र में तीन स्पा सेंटरों को एक साथ जांच के दायरे में लिया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से सात युवतियों को रेस्क्यू किया और बाद में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें उनके परिवारों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : राजेश ने पढ़ने भेजा था बेटा, किराए के कमरे में पड़ी मिली देह-सदमे में पूरा परिवार

तीन स्पा सेंटरों पर पुलिस रेड

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई क्षेत्र में संदिग्ध और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा थी। पुलिस को साई रोड स्थित कुछ स्पा सेंटरों में गैरकानूनी गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी- जिसके आधार पर टीमों ने योजनाबद्ध तरीके से अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।

जांच में जुटी पुलिस टीम

छापेमारी के दौरान पुलिस टीमों ने स्पा सेंटरों में मौजूद गतिविधियों और वहां उपलब्ध दस्तावेजों सहित अन्य पहलुओं की जांच की। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान ऐसे तथ्य सामने आए, जिनके आधार पर इन प्रतिष्ठानों में नियमों के विपरीत गतिविधियां संचालित किए जाने की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में फिर भारी बारिश का अलर्ट : आज से 5 दिन बरसेंगे बादल, भूस्खलन का भी खतरा

7 युवतियों को किया रेस्क्यू

कार्रवाई के दौरान सात युवतियों को पुलिस ने अपने संरक्षण में लिया। अधिकारियों के मुताबिक उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और इसके बाद सभी युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। जांच में पाया गया कि युवतियों से गलत काम करवाए जा रहे थे।

संचालकों और मैनेजरों पर दर्ज हुए मामले

मामले में पुलिस ने स्पा सेंटर संचालकों के साथ वहां काम कर रहे संबंधित मैनेजरों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। बद्दी थाना में आरोपों के आधार पर विभिन्न धाराओं में आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 500 पदों पर भर्ती : दसवीं पास को भी मिलेगी नौकरी, एक क्लिक में जानें सबकुछ

पुलिस अब छापेमारी के दौरान मिले तथ्यों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

SP ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

SP बद्दी विनोद धीमान ने कहा है कि किसी भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान की आड़ लेकर गैरकानूनी गतिविधियां चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिष्ठानों पर पुलिस की निगरानी जारी रहेगी और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल बस हा**दसा, लोहा का.ट कर बाहर निकाली 7 लोगों की देह, PM मोदी ने भी जताया शोक 

पुलिस का कहना है कि बद्दी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर आगे भी जांच और कार्रवाई का सिलसिला जारी रखा जाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें