बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने घर में घुस कर एक लड़की के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने इस वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब नाबालिग लड़की अपने घर में अकेली थी और उसके परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी घर में घुसा और नाबालिगा के साथ दुष्कर्म कर दिया।
कहां का है मामला
मामला बिलासपुर जिला के पुलिस थाना घुमारवी से सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता के मेडिकल के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसे पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बेटियों के परिजन इस घटना के बाद से डर में हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की सैर हुई महंगी, सुक्खू सरकार ने 230 रुपए तक बढ़ाई एंट्री फीस; जानें कब से लागू होंगी
घर में घुस कर किया दुष्कर्म
सूत्रों के अनुसार घटना मंगलवार की है, जब नाबालिग अपने घर में अकेली थी और उसके परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी बीच करीब 44 वर्षीय एक व्यक्ति जो आसपास के इलाके से संबंधित बताया जा रहा है, कथित रूप से घर में घुस आया और वारदात को अंजाम दिया।
कमरे में घुसते ही पड़ोसी ने बंद किया दरवाजा
बताया जा रहा है कि आरोपी को घर में प्रवेश करते हुए एक पड़ोसी ने देख लिया। शक होने पर उसने दरवाजे को बाहर से कुंडी लगा दी। हालांकि कुछ समय बाद आरोपी दरवाजे की कुंडी तोड़कर मौके से फरार हो गया। जब परिजन घर लौटे तो उन्हें घटना का पता चला। सदमे में आई पीड़िता ने अपनी मां को पूरी बात बताई, जिसके बाद परिवार तुरंत पुलिस थाने पहुंचा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, परिवार को बेसहारा छोड़ गया 27 वर्षीय बेटा
पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी
पुलिस ने शिकायत मिलते ही संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की प्राथमिकता के आधार पर जांच जारी है।
