शिमला/सीवान। हिमाचल प्रदेश में अपने पति के साथ रह रही बिहार की एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला का शव आज गांव के पास ही सड़ी गली हालत में मिला है। महिला पिछले 20 दिन से लापता था। महिला के गले पर निशान होने के चलते उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

20 दिन से थी लापता

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बिहार के सीवान जिला के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र से सामने आई है। दरअसल यहां एक महिला का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। मृतक महिला की पहचान 52 वर्षीय सुनीता देवी पत्नी शंभूनाथ सिंह निवासी बेलासपुर जिला सीवान बिहार के रूप में हुई है। सुनीता पिछले 20 दिन से लापता थी। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल का बेटा या पाकिस्तान का मोहरा? जासूसी केस में NIA, IB की एंट्री- खुलेंगी कई परतें

पति के साथ हिमाचल में रहती थी महिला

मृतका के देवर शैलेश कुमार ने बताया कि उनकी भाभी सुनीता देवी अपने पति शंभूनाथ के साथ हिमाचल प्रदेश में रहते थे। मार्च माह में वह अपनी बेटी की शादी के सिलसिले में बेलासपुर गांव आईं थी। इसी बीच 10 मई को वह गांव के ही एक व्यक्ति पुरुषोतम सिंह के बुलावे पर उसके घर गई थीं। लेकिन वह देर रात तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने उनकी सभी जगह तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात नशा तस्कर 'नोखा', बड़ी खेप के साथ हुआ अरेस्ट

10 मई को हुई थी लापता

परिजनों ने11 मई को सुनीता देवी की गुमशुदगी की रिपोर्ट भगवानपुर हाट पुलिस थाना में दर्ज करवाई। इस सब के बीच आज शुक्रवार को स्थानीय लोगों को गांव के पास ही एक गली सड़ी हालत में शव मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त के लिए मृतका के परिजनों को बुलाया। परिजनों ने महिला के कपड़ों और साड़ी से की। 

 

यह भी पढ़ें : बिजली नहीं, फर्नीचर नहीं…CM सुक्खू चले उद्घाटन करने ! टूर प्लान ने खोली पोल- विपक्ष ने घेरा

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

परिजनों ने आरोप लगाया है कि मृतका की पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने उसके चेहरे को नुकसान पहुंचाया है। वहीं महिला के गले पर भी निशान पाए गए हैं। जिससे महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि महिला की गला घोंट कर हत्या की गई होगी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात नशा तस्कर 'नोखा', बड़ी खेप के साथ हुआ अरेस्ट

पुलिस कर रही मामले की जांच

महाराजगंज अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी राकेश रंजन ने बताया कि मृतक महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट  11 मई को पुलिस थाना में दर्ज करवाई गई थी। महिला की तलाश की जा रही थी। इसी बीच महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि मामले की गहराई से जांच करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।