कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अपने पति की रिहाई के लिए थाने पहुंची महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया। महिला पुलिस पर पति को छोड़ने का दवाब बना रही थी, लेकिन जब पुलिस नहीं मानी तो गुस्साई महिला थाने की छत पर चढ़ गई और वहां से नीचे कूद गई। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं महिला की इस हरकत से थाने में तैनात पुलिस कर्मी भी स्तब्ध रह गए। 

पति को छुड़ाने थाने पहुंची थी महिला

जानकारी के अनुसार मामला कुल्लू जिला के पुलिस थाना कुल्लू का है। यहां चौकी डोभी की रहने वाली रितु देवी अपने पति विकास कुमार को छुड़ाने के लिए रविवार दोपहर पुलिस थाना पहुंची थी। विकास कुमार को एक दिन पहले शराब के नशे में मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया था। महिला ने थाने पहुंचते ही पुलिस से पति को छोड़ने की गुहार लगानी शुरू कर दी, लेकिन पुलिस ने नियमों का हवाला देते हुए उसे मना कर दिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में ये क्या हो रहा... छोटी सी बात पर शख्स ने पत्थर से फोड़ दिया व्यक्ति का सिर; मची चीख पुकार

गुस्से में उठाया खौफनाक कदम

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला उस समय खुद भी नशे में थी और बार.बार धमकी दे रही थी कि यदि उसके पति को नहीं छोड़ा गया तो वह अपनी जान दे देगी। पुलिसकर्मियों ने उसे शांत करने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी और अचानक थाने की ऊपरी मंजिल की ओर बढ़ गई। इससे पहले कि कोई उसे रोक पाता, वह छत पर चढ़ गई और वहां से नीचे छलांग लगा दी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: भेड़पालक की म*र्डर मिस्ट्री सुलझी, गांव का युवक ही निकला आरोपी- पहुंचा सलाखों के पीछे

घटना से मचा हड़कंप

महिला के छलांग लगाते ही थाने में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोग और पुलिसकर्मी तुरंत उसकी ओर दौड़े। गनीमत यह रही कि महिला को गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल.बाल बच गई। उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसे पैरों में हल्की चोटें आई हैं और उसकी हालत खतरे से बाहर है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के पति-पत्नी चिट्टे की बड़ी खेप के साथ धरे, पंजाब से नशे की सप्लाई लेकर लौट रहे थे दोनों

वीडियो वायरल, पुलिस पर उठे सवाल

इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद कर लियाए जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद थाने की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मामले पर मदन लाल कौशल ने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पूरे घटनाक्रम की गहराई से पड़ताल की जा रही है और भविष्य में ऐसी घटनाएं न होंए इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें