#अपराध

March 22, 2026

हिमाचल के पति-पत्नी चिट्टे की बड़ी खेप के साथ धरे, पंजाब से नशे की सप्लाई लेकर लौट रहे थे दोनों

नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी पुलिस

शेयर करें:

Drug Smuggling

चंबा। हिमाचल प्रदेश में सरकार के दिशा निर्देशानुसार पुलिस नशे के खिलाफ भले ही जीरो टोलरेंस की नीति पर काम कर रही है। लेकिन नशा तस्करों पर इसका कोई खास असर होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। ताजा मामले में हिमाचल प्रदेश के एक दंपति को नशा तस्करी के मामले में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

हिमाचल ला रहे थे चिट्टा

मिली जानकारी के अनुसार, जिला चंबा के अंतर्गत आते भटियात क्षेत्र के ककीरा निवासी युवक रितिक अपनी पत्नी सिमरन के साथ निजी बोलेरो गाड़ी में पंजाब के दीनानगर इलाके से वापस आ रहा था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में गहरी खाई में गिरी जिप्सी, अंदर बैठे थे 7 पर्यटक- मौके पर मची चीख-पुकार

इसी दौरान पठानकोट जिले के नरोट जैमल सिंह थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा लगाए गए नाके पर उनकी गाड़ी को रोका गया। नियमित जांच के दौरान जब वाहन की तलाशी ली गई तो डैशबोर्ड के भीतर छिपाकर रखा गया करीब 13.10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। 

 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

नशीला पदार्थ मिलने के बाद पुलिस ने बिना देर किए दोनों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल हो रही गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: भेड़पालक की म*र्डर मिस्ट्री सुलझी, गांव का युवक ही निकला आरोपी- पहुंचा सलाखों के पीछे

प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि दंपति पहले से ही इस अवैध धंधे से जुड़ा हुआ हो सकता है और पुलिस की निगरानी में था। फिलहाल अधिकारियों द्वारा दोनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह खेप उन्हें कहां से मिली और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी पुलिस

पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है, ताकि इस तरह की तस्करी पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके। इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में एक अहम सफलता माना जा रहा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख