#अपराध
March 22, 2026
हिमाचल: भेड़पालक की म*र्डर मिस्ट्री सुलझी, गांव का युवक ही निकला आरोपी- पहुंचा सलाखों के पीछे
पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद
शेयर करें:

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में भेड़पालक की तेजधार हथियार से गला रेतकर की गई निर्मम हत्या के बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल बन गया था। इस सनसनीखेज वारदात ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। अब इस मामले में नया अपडेट सामने आया है, पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला बिलासपुर जिला के झंडूता उपमंडल के तलाई थाना क्षेत्र का है। यहां 15 मार्च 2026 को एक भेड़पालक का गला रेत कर हत्या कर दी गई। ये वारदात किसी बाहरी ने नहीं बल्कि गांव के ही एक युवक ने पुरानी रंजिश के चलते की है।
बताया जा रहा है कि आरोपी कोई बाहरी नहीं बल्कि जिस गांव में मृतक अपनी भेड़ बकरियों के साथ रह रहा था, उसी गांव का निकला है। पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए कई लोगों से पूछताछ की। उसके बाद तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 29 वर्षीय विक्की निवासी पखर डाकघर धनीपखर तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते संजू की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गया था।
विक्की उम्र 29 साल , निवासी पखर, जिला बिलासपुर के रुप मे हुई है।
घटना का पता तब चला जब उसके एक साथी ने उसे खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। मृतक की पहचान 45 वर्षीय संजू पुत्र गौरी दत्त निवासी गांव खोपरी जिला कुल्लू के रूप में हुई है। संजू मल्होट क्षेत्र में अपनी भेड़ बकरियां चराने के लिए आया था और काफी दिनों से यहां अस्थायी डेरा डाला हुआ था।
बताया जा रहा है कि संजू के साथ दो अन्य कामगार भी थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संजू और इन्हीं में से एक कामगार विक्की के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था।
विक्की ने शुक्रवार और शनिवार की रात को इस वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब संजू सो रहा था। इसी दौरान विक्की ने तेज धार हथियार से संजू के गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी। पुलिस को संजू का खून से लथपथ शव गांव मल्होट के पास ही एक घास के खेत में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर फॉरेंसिंक टीम को भी साक्ष्य एकत्रित करने के लिए घटनास्थल पर बुलाया। पुलिस ने थाना तलाई में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।