मंडी। शादी के मंडप में सुख दुख में एक दूसरे का साथ निभाने की कसमें खाई जाती हैं, लेकिन जब जिंदगी सबसे कठिन इम्तिहान लेती है, तब कई रिश्ते बिखर जाते हैं। कुछ ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से सामने आया है। जहां कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे पति को उसकी पत्नी ने अकेला छोड़ दिया और प्रेमी के साथ नई जिंदगी चुन ली।
प्रेमी संग भागी चार बच्चों की मां
दरअसल मंडी जिला के पधर क्षेत्र से सामने आए एक मामले ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक चार बच्चों की मां कैंसर से जूझ रहे अपने पति को घर में अकेला छोड़ कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। बड़ी बात यह है कि महिला के चार बच्चे भी हैं, जिसमें से वह सबसे छोटे बेटे को अपने साथ ले गई है, लेकिन अन्य तीन बच्चों को वह कैंसर से जूझ रहे पति के हवाले छोड़ गई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में 10वीं पास को मिलेगी सरकारी नौकरी : भरे जाएंगे 500 पद- यहां जानें पूरी डिटेल
संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी लापता
बताया जा रहा है कि चार बच्चों की मां संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। परिवार वालों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो मामला पुलिस के पास पहुंचा। मायका पक्ष ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना में दर्ज करवाई। वहीं पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला की तलाश शुरू की और जल्द ही महिला को बरामद कर लिया और उसे थाने लाया गया। इस दौरान महिला के परिजन और उसका प्रेमी भी थाने पहुंचे।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार की योजनाओं में बड़ा खेल : 42 हजार मृत और फर्जी लोग भी ले रहे पैसा, रिपोर्ट ने उड़ाए होश
थाने में बोली महिला प्रेमी के साथ रहूंगी
थाने में जब परिजनों ने महिला से घर लौटने की अपील की, तो माहौल और भी भावुक हो गया। महिला ने साफ शब्दों में कहा कि वह अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती और प्रेमी के साथ ही जीवन बिताने का फैसला कर चुकी है। पुलिस ने कानून के अनुसार महिला के बयान दर्ज किए। बालिग होने के कारण पुलिस उसे उसकी इच्छा के विरुद्ध रोक नहीं सकी और बयान के बाद महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : सूट-बूट में चरस बेचने निकला तस्कर, पुलिस को हुआ हरकतों पर शक; पहुंचा सलाखों के पीछे
तीन बच्चों को बीमार पति के पास छोड़ गई पत्नी
इस पूरे घटनाक्रम ने परिवार को भीतर तक झकझोर कर रख दिया। महिला अपने सबसे छोटे बेटे को भी अपने साथ ले गई, जो अक्सर बीमार रहता है। वहीं, पीछे छूट गए तीन छोटे बच्चे और कैंसर पीड़ित पति अब दूसरों के सहारे पर है। महिला के जेठ ने बताया कि उनके छोटे भाई को कैंसर है और उसका इलाज चल रहा है। ऐसे कठिन समय में पत्नी के चले जाने के बाद बच्चों की परवरिश और बीमार भाई की जिम्मेदारी उन पर आ गई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में पौंग डैम ने उगली युवक की देह, कई दिनों से था लापता- परिवार ने जताया शक
पुलिस का कहना है कि कानून अपनी जगह है, पुलिस किसी भी बालिग को जबरदस्ती किसी के साथ रहने को मजबूर नहीं कर सकती। लेकिन यह घटना समाज के सामने कई सवाल छोड़ जाती है। जब बीमारी और संकट किसी परिवार पर टूट पड़ते हैं, तब रिश्तों की असली परीक्षा होती है। मंडी का यह मामला इसी कड़वी सच्चाई को उजागर करता है।
