हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश की शांत वादियों में नशे का जहर इस कदर घुल चुका है कि अब अपनों के बीच का भरोसा और रिश्तों की मर्यादा तार.तार होने लगी है। देवभूमि की युवा पीढ़ी नशे के उस गहरे दलदल में धंसती जा रही हैए जहां उसे सही और गलत का फर्क नजर नहीं आ रहा। हालत ऐसे हो गए हैं कि नशे की लत में डूबे युवक अपने ही घरों में चोरी करने से भी पीछे नहीं हट रहे। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला हमीरपुर जिला से सामने आया हैए जिसने रिश्तों की नींव तक को हिला कर रख दिया। यहां एक युवक ने नशे की जरूरतें पूरी करने के लिए अपने ही दादा की स्कूटी चोरी.छिपे बेच डाली और लंबे समय तक परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगने दी।
डेढ़ साल तक परिवार को नहीं लगी भनक
जानकारी के अनुसार मामला उस समय सामने आया जब हमीरपुर बाजार में युवक के चचेरे भाइयों की नजर अचानक एक स्कूटी पर पड़ी। वाहन का नंबर देखते ही उन्हें शक हुआ, क्योंकि यह वही स्कूटी थी जो करीब डेढ़ साल पहले घर से गायब हो गई थी। स्कूटी को पहचानते ही परिवार के होश उड़ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस स्कूटी चला रहे युवक को वाहन समेत थाना ले आई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: पैदल स्कूल जा रही 11वीं की छात्रा को टैंपो ने कु.चला, मौके पर थम गईं सांसें
नशे की लत ने पोते को बना दिया आरोपी
पुलिस जांच में जो सच सामने आया उसने हर किसी को हैरान कर दिया। पता चला कि स्कूटी किसी अजनबी की नहीं, बल्कि युवक के अपने दादा की थी। आरोपी पोते ने नशे के लिए पैसे जुटाने की खातिर यह स्कूटी अपने एक दोस्त को करीब 17 हजार रुपये में बेच दी थी। परिवार के अनुसार युवक काफी समय से नशे की गिरफ्त में था और उसकी गतिविधियों को लेकर पहले भी चिंता जताई जाती रही थी।
यह भी पढ़े : हिमाचल में फिल्मी कांड : प्रेमी ने पहले खिलाया जह*र, फिर बोरी में बांधकर जंगल में ज.ला दी प्रेमिका
डेढ़ साल में दादा ने भरे 50 हजार के चालान
इस मामले का सबसे अजीब पहलू यह रहा कि स्कूटी बिकने के बाद भी वह सड़क पर दौड़ती रही और यातायात नियमों के उल्लंघन के चलते उसके चालान कटते रहे। स्कूटी चूंकि अभी भी दादा के नाम पर ही पंजीकृत थी, इसलिए हर चालान का मैसेज दादा के मोबाइल पर आता रहा। परिवार ने अब तक करीब 50 हजार रुपये का भारी.भरकम जुर्माना भरा, लेकिन उन्हें यह समझ नहीं आ रहा था कि आखिर उनकी गायब हुई स्कूटी चल कौन रहा है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल के शिकारी माता मंदिर के पास गहरी खाई में समाई कार : दो लोगों की मौ.त, 2 घायल
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
हमीरपुर के एसपी बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में ले लिया है और सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह मामला न केवल एक चोरी है, बल्कि समाज में नशे के कारण बढ़ते अपराधों का एक गंभीर संकेत है। पुलिस तथ्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में ला रही है। इस घटना ने एक बार फिर अभिभावकों को सचेत कर दिया है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों और संगति पर पैनी नजर रखें, ताकि नशे का यह दानव और घरों को उजाड़ने न पाए।
