#अपराध

May 14, 2026

हिमाचल में फिल्मी कांड : प्रेमी ने पहले खिलाया जह*र, फिर बोरी में बांधकर जंगल में ज.ला दी प्रेमिका

CCTV फुटेज ने खोले कई राज- जांच में जुटी पुलिस

शेयर करें:

Sirmaur news

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में धौलाकुआं के पास जंगल में महिला की अधजली लाश मिलने के मामले ने अब एक सनसनीखेज मोड़ ले लिया है। जांच में सामने आए तथ्यों ने इस मामले को और भी रहस्यमय और भयावह बना दिया है।

हिमाचल में फिल्मी कांड 

इस मर्डर की सच्चाई टीवी पर आने वाले क्राइम पेट्रोल की किसी स्टोरी से कम नहीं है। पुलिस जांच में हरियाणा कनेक्शन सामने आने के बाद हत्या, प्रेम प्रसंग और शव को ठिकाने लगाने की साजिश जैसे कई गंभीर पहलू उजागर हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के शिकारी माता मंदिर के पास गहरी खाई में समाई कार : दो लोगों की मौ.त, 2 घायल

क्या है पूरा मामला?

सूत्रों के अनुसार, हरियाणा के बराड़ा थाना क्षेत्र से जुड़े इस मामले में वहां की पुलिस ने सिरमौर पुलिस से संपर्क साधा था। बताया गया कि एक संदिग्ध व्यक्ति की लोकेशन हिमाचल प्रदेश के सिरमौर क्षेत्र में ट्रेस हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देर शाम बाता पुल के समीप से एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में ले लिया।

CCTV फुटेज से खुला राज

जांच एजेंसियों को मिले शुरुआती सुरागों के अनुसार आरोपी बराड़ा क्षेत्र में एक रिक्शा पर बोरी ले जाते हुए CCTV कैमरे में दिखाई दिया है। पुलिस को आशंका है कि उसी बोरी में महिला का शव रखा गया था। यही वजह है कि अब CCTV फुटेज इस पूरे मामले की अहम कड़ी बन गई है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल नगर निकाय चुनाव का काउंटडाउन शुरू : कल थमेगा प्रचार का शोर; ड्राई-डे घोषित

महिला का हुआ अपहरण

जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला की उम्र करीब 36 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले से अपहरण का मामला भी दर्ज रहा है, जिससे उसकी भूमिका और भी संदिग्ध हो गई है।

प्रेम प्रसंग और जहर खाने की चर्चा

मामले की जांच के दौरान प्रेम प्रसंग का एंगल भी सामने आ रहा है। सूत्रों के अनुसार आरोपी और महिला के बीच कथित तौर पर संबंध थे। चर्चा यह भी है कि दोनों ने एक साथ जहरीला पदार्थ खाने का फैसला किया था।

यह भी पढ़ें- HRTC बस को पास आता देख घबराया युवक : गहरी खाई में समाई कार- मां की मौ.त

पहले खिलाया जहर, फिर फेंक दिया

बताया जा रहा है कि महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, लेकिन आरोपी ने खुद जहर नहीं खाया। महिला की मौत होने के बाद आरोपी घबरा गया और उसने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। आरोप है कि वह महिला के शव को हिमाचल प्रदेश लेकर आया और सिरमौर के जंगल में फेंक दिया।

जंगल में मिली अधजली लाश

इतना ही नहीं, पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को जलाने की भी कोशिश की गई। इसी कारण महिला का शव अधजली अवस्था में मिला था। यदि जांच में यह कहानी सही साबित होती है, तो मामला केवल हत्या ही नहीं बल्कि साक्ष्य मिटाने की गंभीर साजिश में भी बदल सकता है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल BJP में बगावत का विस्फोट- कांग्रेस छोड़कर आए नेता को दी टिकट, विधायक पर उठे सवाल

वारदात के बाद भी क्षेत्र में घूमता रहा आरोपी

इस मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी लंबे समय तक पांवटा साहिब क्षेत्र में घूमता रहा। यदि पुलिस जांच में यह तथ्य सही साबित होता है, तो इससे आरोपी की मानसिक स्थिति और वारदात की पूरी योजना को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो सकते हैं।

जांच में जुटी पुलिस

मामले को लेकर SP निश्चिंत सिंह नेगी ने फिलहाल सीमित जानकारी साझा की है। उन्होंने पुष्टि की कि हरियाणा पुलिस ने संपर्क किया था और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। हालांकि उन्होंने कहा कि पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा जांच पूरी होने और सभी तथ्यों के सत्यापन के बाद ही किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : स्कूटी सवार बदमाशों ने 15 वर्षीय बच्चे को उठाया, महिला के शोर से...CCTV फुटेज आया सामने

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

गुरुवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज में कराया जाएगा। पुलिस को उम्मीद है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की असली वजह और घटनाक्रम से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख