बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला से एक ऐसी सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई हैए जिसने न केवल एक हंसते.खेलते परिवार को तबाह कर दिया है बल्कि सुनने वाले हर शख्स को अंदर तक झकझोर कर रख दिया है। घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत आने वाली एक पंचायत में मात्र 13 साल के एक मासूम बच्चे ने अपने ही कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सातवीं कक्षा के इस छात्र द्वारा उठाए गए इस अप्रत्याशित और खौफनाक कदम ने हर किसी को परेशान और हैरान कर दिया है। हर कोई इसी असमंजस में है कि आखिर इतनी छोटी सी उम्र में कोई बच्चा ऐसा आत्मघाती कदम कैसे उठा सकता है।

परिवार को कमरे में लटका मिला मासूम

यह हृदयविदारक घटना बीते सोमवार की शाम को पेश आई। बताया जा रहा है कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर पर स्थित एक गांव में यह 13 वर्षीय किशोर अपने कमरे में बिल्कुल अकेला था। काफी देर तक जब कमरे से कोई आवाज या हलचल सुनाई नहीं दी, तो परिजनों को कुछ अनहोनी का अंदेशा हुआ। जब मां-बाप ने घबराकर कमरे के भीतर कदम रखा, तो वहां का खौफनाक मंजर देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उनका लाडला फंदे से लटका हुआ था। चीख-पुकार के बीच परिजनों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारा और सांसों की आस लिए तुरंत सिविल अस्पताल घुमारवीं भागे।

 

यह भी पढ़ें : चंबा ह*त्याकांड में सनसनीखेज खुलासा: कमरे में पी.टा, गाड़ी में टॉ.र्चर; फिर पुल से नाले में फेंका युवक

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम चुकी थीं सांसें

परिजनों की मुस्तैदी के बावजूद नियति को कुछ और ही मंजूर था। सिविल अस्पताल घुमारवीं के डॉक्टरों ने गहन जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक अस्पताल पहुंचने से पहले ही मासूम की सांसें थम चुकी थीं। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही अस्पताल परिसर में कोहराम मच गया और परिजनों के करुण क्रंदन से वहां मौजूद हर आंख नम हो गई। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर घुमारवीं पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 'फिर हेराफेरी' :  मृतकों के खातों से निकाली पेंशन, पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

सुसाइड नोट न मिलने से उलझी गुत्थी

मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे अंतिम संस्कार के लिए बेहद गमगीन माहौल में परिजनों के हवाले कर दिया। इस पूरे मामले में सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि पुलिस को घटनास्थल या मृतक के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। एक 13 साल का मासूम, जिसके सामने पूरी जिंदगी पड़ी थी, उसने यह कदम क्यों उठाया? यह सवाल पुलिस और इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी पहेली बन गया है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार की बेरुखी बढ़ा रही दृष्टिबाधितों का दर्द, सचिवालय का किया घेराव, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

क्या बोले डीएसपी घुमारवीं 

मामले की जानकारी देते हुए उपपुलिस अधीक्षक घुमारवी विशाल वर्मा ने कहा कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया है और वहां से सभी जरूरी वैज्ञानिक व भौतिक साक्ष्य जुटा लिए हैं। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस हर पहलू और हर एंगल को ध्यान में रखकर मामले की बेहद गहनता से छानबीन कर रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें