#अपराध
June 16, 2026
चंबा ह*त्याकांड में सनसनीखेज खुलासा: कमरे में पी.टा, गाड़ी में टॉ.र्चर; फिर पुल से नाले में फेंका युवक
26 साल के युवक की ह*त्या मामले में खौफनाक खुलासे
शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में ऐसे खौफनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे हुए हैं, जिसने पूरी देवभूमि को झकझोर कर रख दिया है। 26 साल के मासूम चालक हरविंदर सिंह की बेरहमी से की गई हत्या के मामले में पुलिस जांच और फोरेंसिक साक्ष्यों ने इस वारदात की जो भयानक तस्वीर उजागर की है, उसने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं। पुलिस की प्रारंभिक तफ्तीश के मुताबिक, यह कोई सामान्य हत्या नहीं थी. बल्कि आरोपियों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए हरविंदर को तड़पा.तड़पा कर मौत के घाट उतारा।
बता दें कि मृतक 26 वर्षीय हरविंदर सिंह निवासी राख भंजराड़ू में एक कारोबारी के यहां चालक के रूप में कार्यरत था और वहीं किराये के कमरे में रहता था। रविवार को भंजराड़ू से करीब 26 किलोमीटर दूर कल्हेल नाले में उसका शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। वहीं परिवार ने उसकी मौत पर संदेह व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की और चक्का जाम किया। उसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की गहन जांच शुरू की।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: सरकारी रिकॉर्ड में मा*र दिया 'जिंदा' आदमी, बंद कर दी बेबस सुरेश की पेंशन; 9 साल से पड़ा है बिस्तर पर
पुलिस की जांच जैसे जैसे आगे बढ़ी इस खौफनाक वारदात की सच्चाई सामने आने लगी। पुलिस को मिले साक्ष्यों के अनुसार आरोपियों ने पहले हरविंदर सिंह को भंजराड़ू स्थित उसके किराये के कमरे में ही घेर लिया और उसकी बेरहमी से जमकर पिटाई की। जब वह लहूलुहान हो गया, तो आरोपियों ने उसे जबरन एक कार में डाल दिया। आरोपियों का खून इसके बाद भी ठंडा नहीं हुआ। भंजराड़ू से कल्हेल की तरफ दौड़ती कार के भीतर भी हरविंदर को लगातार बेरहमी से पीटा जाता रहा। कार के अंदर मिले खून के धब्बे इस उस खौफनाक मंजर की गवाही दे रही हैं।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार की बेरुखी बढ़ा रही दृष्टिबाधितों का दर्द, सचिवालय का किया घेराव, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की
तीनों आरोपियों की हैवानियत यहीं पर शांत नहीं हुई। वे अधमरी हालत में हरविंदर को लेकर करीब 26 किलोमीटर दूर कल्हेल पुल पर पहुंचे। वहां गाड़ी रोककर आरोपियों ने बेरहमी की इंतहा पार करते हुए हरविंदर को सीधे पुल से नीचे गहरे नाले में फेंक दिया। इतनी ऊंचाई से पथरीले नाले में गिरने के कारण हरविंदर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और उसका शव पानी की लहरों के बीच फंस गया।
इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए पुलिस ने जब इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला,तो कड़ियां जुड़ती चली गईं। शनिवार को हरविंदर अपने कमरे में था, जिसके बाद वह एक संदिग्ध गाड़ी में जाता हुआ दिखाई दिया।
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हत्या में इस्तेमाल की गई उस कार को ढूंढ निकाला और कब्जे में ले लिया। नूरपुर से बुलाई गई जिला फोरेंसिक इकाई की टीम ने जब कार का बारीकी से निरीक्षण किया, तो गाड़ी के भीतर भारी मात्रा में खून के निशान मिले। इन पुख्ता वैज्ञानिक साक्ष्यों को पुलिस ने केस डायरी के लिए सुरक्षित कर लिया है।
कातिलों की धरपकड़ के लिए चलाए गए अभियान में पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन लोगों को दबोच लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 45 वर्षीय दिलीप कुमार उर्फ राजू निवासी राह गुटकर, डाकघर कल्हेल जिला चंबा, 25 वर्षीय मुकेश कुमार निवासी गांव बाग तहसील सलूणी और 21 वर्षीय याकेश कुमार निवासी गांव हडला डाकघर सेईकोठी जिला चंबा के रूप में हुई है। सोमवार को तीनों आरोपियों को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी (JMFC) तीसा की अदालत में पेश किया गया, जहां से माननीय अदालत ने उन्हें 4 दिन के कड़े पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
मामले की जानकारी देते हुए उपपुलिस अधीक्षक सलूणी रंजन शर्मा ने बताया कि घटनास्थल कार और अन्य संदिग्ध ठिकानों से बेहद महत्वपूर्ण और पुख्ता साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत से चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जाएगी ताकि इस जघन्य हत्याकांड के पीछे की असली वजह, उनके आपसी संबंध और पूरी वारदात की जानकारी जुटाई जाएगी।