सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ चल रही पुलिस कार्रवाई के बीच पांवटा साहिब में दो अलग-अलग जगहों पर चिट्टे की बरामदगी हुई है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 12.70 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद किया है।
दो मामलों में हुई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, पहली कार्रवाई पांवटा साहिब थाना क्षेत्र में की गई। SIU टीम ने सोहन लाल (30) पुत्र रमेश चंद निवासी फूलपुर, शिवपुर को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.75 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद हुआ। पुलिस ने नशीला पदार्थ कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में महिला विधायक का काम नहीं कर रहा था DFO- अफसर के खिलाफ मामला दर्ज
दूसरी कार्रवाई में 2 अरेस्ट
वहीं, दूसरी कार्रवाई में SIU टीम ने 5.95 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद किया। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान कबीर सिंह (32) पुत्र रमेश चंद निवासी दुगाना, तहसील कमरऊ और विपिन शर्मा (33) पुत्र गुमान सिंह निवासी पाब, तहसील कमरऊ के रूप में हुई है।
सप्लाई नेटवर्क की भी होगी जांच
दोनों मामलों में पुलिस अब केवल बरामद नशीले पदार्थ तक ही जांच सीमित नहीं रखेगी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों तक चिट्टा कहां से पहुंचा था और इसके पीछे किसी बड़े सप्लाई नेटवर्क का हाथ तो नहीं है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में अनोखी प्रेम कहानी : 16 साल के लड़के ने भगाई 14 वर्षीय लड़की, रास्ते में हुआ....
नश के खिलाफ अभियान चला रही पुलिस
सिरमौर पुलिस की ओर से नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पांवटा साहिब में हुई यह कार्रवाई भी इसी अभियान का हिस्सा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जिले में नशे की खरीद-फरोख्त या सप्लाई से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
