सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां नालागढ़ उपमंडल में चोंकीवाला के पास झाड़ियों से एक 21 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

लापता युवक का मिला शव

मृतक की पहचान राजीव (21) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ कृपालपुर में रहकर मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि युवक पिछले करीब तीन दिनों से लापता था और परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे।

यह भी पढ़ें : कागजों में ड्यूटी कहीं, कर्मचारी कहीं और- नहीं चलेगा डेपुटेशन का खेल, नए नियम लागू

3 दिन से ढूंढ रहे थे परिजन

जानकारी के अनुसार राजीव करीब तीन दिन पहले सुबह घर पर खाना खाने के बाद बाहर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी देर तक उसके घर नहीं पहुंचने पर परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों से जानकारी लेने के साथ आसपास के इलाकों में भी उसे ढूंढा गया। मगर राजीव का कोई सुराग नहीं मिल सका।

झाड़ियों से दुर्गंध आने पर महिला को हुआ शक

परिवार की ओर से इस संबंध में नालागढ़ पुलिस थाना में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी। पुलिस और परिजन अपने स्तर पर युवक की तलाश कर रहे थे। सोमवार शाम चोंकीवाला के समीप एक महिला को झाड़ियों की तरफ से दुर्गंध महसूस हुई।

यह भी पढ़ें : WHATSAPP मैसेज करने पर HRTC ने सस्पेंड किया कंडक्टर, 2 साल चला केस- वापस मिली नौकरी

महिला ने पुलिस को दी खबर

जब उसने आसपास देखा तो उसे वहां कुछ संदिग्ध नजर आया। महिला ने इसकी सूचना स्थानीय लोगों और संबंधित प्रशासन व पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद लोग मौके पर पहुंचे और झाड़ियों की जांच की गई।

झाड़ियों में मिली देह

वहां एक युवक का शव बरामद हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। कुछ समय बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों और अन्य सामान के आधार पर शव की पहचान राजीव के रूप में की।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: Facebook पर मिला ऑफर, झांसे में आया रिटायर्ड अफसर- लगा 1.23 करोड़ का चूना

मजदूरी करता था राजीव

राजीव के पिता महेंद्र ने बताया कि उनका परिवार उत्तर प्रदेश के लक्ष्मीपुर जिले का रहने वाला है। रोजगार की तलाश में परिवार नालागढ़ आया था और मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता है। उनका 21 वर्षीय बेटा राजीव भी उनके साथ मजदूरी करता था।

सदमे में पूरा परिवार

महेंद्र के मुताबिक राजीव के अचानक लापता होने के बाद परिवार ने हर संभव स्थान पर उसकी तलाश की। पुलिस को भी गुमशुदगी की सूचना दी गई थी। परिवार लगातार इस उम्मीद में था कि राजीव जल्द घर लौट आएगा। मगर सोमवार को झाड़ियों में उसका शव मिलने की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में दर्जी बन देश विरोधी काम कर रहा था युवक, केंद्रीय एजेंसी ने किया गिरफ्तार

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

राजीव के पिता ने आशंका जताई है कि उनके बेटे की हत्या की गई हो सकती है। उनका कहना है कि शव जिस स्थिति में मिला है, उससे परिवार को संदेह है कि युवक को नुकसान पहुंचाने के बाद शव को झाड़ियों में फेंका गया होगा। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से मामले की गहराई से जांच करने और यदि हत्या हुई है तो इसमें शामिल लोगों का पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

दोस्त ने भी जताया संदेह

राजीव के दोस्त बंसी ने बताया कि राजीव करीब तीन दिनों से लापता था। उसके अचानक गायब होने के बाद परिवार और दोस्त उसकी तलाश कर रहे थे। दोस्त के मुताबिक झाड़ियों से बरामद शव की हालत काफी खराब हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : घर से सोना-चांदी समेत करोड़ों की चोरी- सरकारी कर्मी ही निकले चोर, उत्तराखंड से 4 अरेस्ट

पिता को भी मर्डर की आशंका

बंसी ने भी आशंका जताई कि राजीव के साथ कोई अनहोनी हुई हो सकती है और उसकी मौत के कारणों की पूरी जांच जरूरी है। उसने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर वास्तविकता सामने लाने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल, पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। अभी युवक की हत्या किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। उसकी मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : युवक ने गाड़ी में कई बार की लड़की से नीचता, कोर्ट ने 20 वर्षों के लिए भेजा जेल

आखिरी बार कहां और किसके साथ था?

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि राजीव आखिरी बार कहां और किसके साथ देखा गया था। मामले को लेकर परिवार ने पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से जल्द जांच पूरी कर न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस अब उपलब्ध साक्ष्यों, परिजनों और युवक के परिचितों से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें