#अपराध

September 22, 2026

हिमाचल : घर से सोना-चांदी समेत करोड़ों की चोरी- सरकारी कर्मी ही निकले चोर, उत्तराखंड से 4 अरेस्ट

दरोगा समेत 4 लोग गिरफ्तार

शेयर करें:

theft case shimla hotelier house uttarakhand himachal police rudrapur

शिमला। हिमाचल प्रदेश में चोरी की बड़ी वारदातों के बीच शिमला से सामने आए एक मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। होटल कारोबारी के घर से एक करोड़ रुपये से ज्यादा की चोरी के मामले की जांच उत्तराखंड तक पहुंची।

 

जहां चोरी का सामान बरामद होने के बाद उसे गायब करने के आरोप में आबकारी विभाग के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक दरोगा और तीन अन्य कर्मचारी शामिल हैं। चारों को शिमला पुलिस अपने साथ ले गई है और अब उनसे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में दर्दनाक हाद**सा- शादी से लौट रहे परिवार की कार गहरी खाई में समाई, 4 ने तोड़ा दम

चार कर्मचारी अरेस्ट

मामला सामने आने के बाद ऊधम सिंह नगर प्रशासन ने भी चारों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के आदेश पर उन्हें निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

बॉर्डर पर चेकिंग में मिला था चोरी का सामान

जानकारी के मुताबिक, शिमला में चोरी की वारदात के बाद आरोपी गहने और नकदी लेकर उत्तराखंड के रास्ते नेपाल जाने की कोशिश कर रहे थे। यूपी-उत्तराखंड सीमा के पास आबकारी विभाग की टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक कार को रोका गया, जिसमें नेपाल की रहने वाली एक महिला और उसका साथी मौजूद था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : युवक ने गाड़ी में कई बार की लड़की से नीचता, कोर्ट ने 20 वर्षों के लिए भेजा जेल

आरोपियों से सरकारी कर्मचारियों ने लिया सोना

तलाशी के दौरान कार से एक टूटी हुई तिजोरी समेत चोरी से जुड़ा सामान मिलने की बात सामने आई। पूछताछ में दोनों ने शिमला में चोरी की घटना से जुड़े होने की जानकारी दी। आरोप है कि इसके बाद आबकारी विभाग के कर्मचारियों ने दोनों से करीब 80 हजार रुपये नकद और लगभग आधा किलो सोना अपने कब्जे में ले लिया और उन्हें छोड़ दिया।

नेपाल पहुंचकर पीड़ित को दी जानकारी

महिला और उसका साथी बाद में नेपाल पहुंच गए। वहां से उन्होंने शिमला में जिस घर में चोरी हुई थी, उसके मालिक से संपर्क कर उत्तराखंड में हुई पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामला शिमला पुलिस के संज्ञान में आया और जांच की दिशा उत्तराखंड की ओर बढ़ी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आर्थिक संकट के बीच MLA निधि जारी- इन इलाकों पर मेहरबान हुई सरकार

ये है चार आरोपियों के नाम

शिमला सदर थाना पुलिस की टीम एसएचओ त्रिलोचन नेगी के नेतृत्व में रुद्रपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से कार्रवाई की। जांच के बाद आबकारी विभाग से जुड़े चार कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में आबकारी विभाग के दरोगा देवेंद्र कुमार, कांस्टेबल बलजीत सिंह, उपनल कर्मचारी पप्पू लाल और पीएलडी जवान नईम शामिल हैं।

चारों कर्मचारी निलंबित

शिमला सदर थाने में चोरी को लेकर 8 सितंबर 2026 को FIR संख्या 117/2026 दर्ज की गई थी। मूल मामले में चोरी की संपत्ति की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। पुलिस पहले ही चोरी की संपत्ति का करीब 80 फीसदी हिस्सा बरामद करने की बात कह चुकी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में घूमने निकले पांच दोस्तों के साथ दर्दनाक हाद**सा- खाई में गिरी कार, 2 ने तोड़ा दम

जिला आबकारी प्रभारी अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर चारों कर्मचारियों के निलंबन के आदेश जारी कर दिए गए हैं और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हिमाचल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पूरे मामले की कड़ियां जोड़ रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख