कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक 17 वर्षीय ITI छात्र की मौत का मामला सामने आया है। घटना भुंतर थाना क्षेत्र के छोयल इलाके की बताई जा रही है। छात्र यहां पढ़ाई के सिलसिले में किराए के कमरे में रह रहा था।

ITI छात्र की मौत

कम उम्र में हुई इस दुखद घटना के बाद छात्र के पैतृक गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला है। नौजवान बेटे की मौत के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में फिर भारी बारिश का अलर्ट : आज से 5 दिन बरसेंगे बादल, भूस्खलन का भी खतरा

राजेश ने पढ़ने भेजा था बेटा

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 17 वर्षीय टेक सिंह पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है। टेक सिंह आनी उपमंडल के वगतौरी गांव का रहने वाला था। टेक सिंह शमशी स्थित ITI में प्रशिक्षण ले रहा था और अपनी पढ़ाई के कारण छोयल क्षेत्र में श्याम लाल के मकान में किराए पर रह रहा था।

किराए के कमरे में मिली देह

टेक सिंह ने किराए के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सूचना मिलने के बाद भुंतर थाना की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आवश्यक कार्रवाई शुरू की और शव को कब्जे में लिया। इसके बाद मामले से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल बस हा**दसा, लोहा का.ट कर बाहर निकाली 7 लोगों की देह, PM मोदी ने भी जताया शोक 

पिता ने पुलिस को क्या बताया?

घटना की जानकारी मिलने पर छात्र के परिजनों को भी सूचित किया गया। पुलिस ने परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए हैं। शुरुआती पूछताछ में मृतक के पिता राजेश ने किसी के खिलाफ संदेह या शिकायत जाहिर नहीं की है। लोगों का कहना है कि राजेश बहुत ही मेहनती और मिलनसार स्वभाव का व्यक्ति है। उसने काफी मेहनत कर बेटे को इस मुकाम तक पहुंचाया था।

जांच में जुटी पुलिस

मामले की जानकारी देते हुए ASP कुल्लू संजीव चौहान ने बताया कि पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शव का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पोस्टमार्टम करवाया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर फंसे विधायक सुधीर शर्मा और राजेंद्र राणा- FIR दर्ज

क्यों किया छात्र ने ऐसा?

पुलिस अब इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि छात्र ने इतना बड़ा कदम किन परिस्थितियों में उठाया। जांच के दौरान पुलिस घटनाक्रम से संबंधित जानकारी और उपलब्ध तथ्यों को जुटा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें