कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रैहन क्षेत्र की पंचायत चकबाड़ी के एक गांव में 10वीं कक्षा के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

नानी के घर में लड़के की मौत

बताया जा रहा है कि लड़का अपनी नानी के घर रहने आया हुआ था। जहां पर वो अचेत अवस्था में पड़ा मिला। लड़के की मौत के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। मृतक की नानी गहरे सदमे में है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर दरका पहाड़ : बच्चों संग गाड़ियों में फंसे कई परिवार, मची चीख-पुकार

घर पर पड़ा मिला लड़का

जानकारी के अनुसार, बीते कल दोपहर को 3 बजे के आसपास पुलिस थाना रैहन की टीम को 112 हेल्पलाइन के माध्यम से घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची- जहां पर 16 वर्षीय लड़का घर में बेसुध पड़ा हुआ था।

शरीर पर मिले निशान...

जांच करने पर पाया गया कि लड़के की सांसें थम गई थी। शुरुआती जांच में पुलिस टीम को लड़के के शरीर पर किसी तरह के कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। माना जा रहा है कि लड़के ने खुद मौत को गले लगाया है। मगर अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल आए पर्यटक की संदिग्ध मौ*त, होम स्टे में मिली ला*श- जांच में जुटी पुलिस

दसवीं में पढ़ता था लड़का

मृतक की पहचान आदित्य के रूप में हुई है- जो कि चकबाड़ी गांव का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि आदित्य के पिता का निधन हो चुका है। इन दिनों आदित्य अपनी नानी के घर के रहने आया हुआ था।

सदमे में पूरा परिवार

आदित्य की मौत के बाद नानी और पूरा परिवार गहरे सदमे में है। पुलिस टीम ने नूरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही परिजनों के बयान कलमबद्ध कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बनी 73 दवाओं के सैंपल फेल, संकट में मरीज- फार्मा सेक्टर पर उठे सवाल

मामले की पुष्टि करते हुए ASP धर्मचंद वर्मा ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल, बच्चे की मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

क्या बोला परिवार?

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम द्वारा BNS की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस टीम ने लड़के की नानी और अन्य परिजनों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। लड़के की मौत को लेकर परिवार में से किसी ने भी किसी पर शक जाहिर नहीं किया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें