शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में स्थित मातृ एवं शिशु सेवाओं के लिए प्रसिद्ध कमला नेहरू अस्पताल KNH को IGMC में शिफ्ट करने के प्रस्ताव ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। इस फैसले के खिलाफ अब शहर में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं और मामला राजनीतिक रंग भी लेने लगा है।
कमला नेहरू अस्पताल शिफ्टिंग पर बवा
अस्पताल के बाहर सोमवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की अगुवाई में महिलाओं ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए इस फैसले को महिला विरोधी बताया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल ब्रेकिंग : 19 साल की कॉलेज छात्रा पर चला दी दराट, सिर-हाथ पर वार- नहीं बची जा*न
सुक्खू सरकार को घेरा
उनका कहना है कि प्रदेश के इकलौते विशेष मातृ एवं शिशु अस्पताल को हटाना सीधे तौर पर महिलाओं की सुविधाओं पर चोट है। समिति की सचिव फालमा चौहान ने कहा कि करीब 100 साल से अधिक पुराने इस अस्पताल का संबंध कमला नेहरू के नाम से जुड़ा है। ऐसे में इसे शिफ्ट करना स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान के साथ भी खिलवाड़ है।
किया जाएगा उग्र आंदोलन
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने निर्णय वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों का यह भी आरोप है कि अस्पताल को हटाकर वहां विधायक हॉस्टल बनाने की योजना है, जो पूरी तरह अनुचित है।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का वादा फेल : किसान ने सड़क पर बहाया 500 लीटर दूध, नहीं खरीद रहा था मिल्कफेड
मरीजों को होगी परेशानी
उनका कहना है कि KNH में एक ही छत के नीचे महिलाओं और नवजातों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। जबकि शिफ्टिंग के बाद मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विपक्ष ने भी किया विरोध
वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने भी इस फैसले का विरोध करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिला शिमला के अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि अस्पताल को शिफ्ट कर सरकार महिलाओं और आम जनता के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने दावा किया कि स्वास्थ्य सेवाओं की लागत भी बढ़ाई जा रही है, जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ पड़ेगा।
यह भी पढ़ें : अब अंडे के छिलकों से जुड़ेगी टूटी हड्डी, NIT हमीरपुर के छात्रों ने तैयार की अनोखी तकनीक
अगर नहीं लिया फैसला वापस
भाजपा ने साफ किया है कि अगर सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो इसे लेकर बड़े स्तर पर आंदोलन छेड़ा जाएगा। फिलहाल, KNH अस्पताल का मुद्दा शिमला में जनभावनाओं से जुड़ता जा रहा है और आने वाले दिनों में यह विरोध और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।
