धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था की दयनीय स्थिति सामने आई है। जिला चंबा के विधानसभा क्षेत्र चुराह से भाजपा विधायक डॉ. हंस राज ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान जिले के स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता को लेकर लिखित सवाल पूछा था। इसके जवाब में शिक्षा मंत्री ने जो आंकड़े सदन में चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए।
डॉ. हंस राज के सवाल पर सामने आए क्षेत्रवार आंकड़े
शिक्षा मंत्री के लिखित जवाब के अनुसार, चंबा के 410 स्कूलों में केवल एक शिक्षक तैनात है, जबकि 689 स्कूलों में महज दो अध्यापक बच्चों को पढ़ा रहे हैं। एक शिक्षक वाले स्कूलों में औसतन 17 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं, जबकि दो शिक्षकों वाले स्कूलों में औसतन 30 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : मंत्री विक्रमादित्य सिंह की नए जिलों के गठन पर दोटूक, बोले- शिमला एक था-एक ही रहेगा
क्षेत्रवार आंकड़ों में भरमौर सबसे आगे है, जहां 147 स्कूल एकल शिक्षक के सहारे चल रहे हैं। इसके अलावा चंबा में 75, डलहौजी में 72, चुराह में 59 और भटियात में 57 स्कूलों में केवल एक अध्यापक तैनात है।
डलहौजी में दो शिक्षकों वाले स्कूल सबसे ज्यादा
दो अध्यापकों वाले स्कूलों की बात करें तो डलहौजी में इनकी संख्या 157 है। चंबा में 152, भटियात में 136, भरमौर में 129 और चुराह में 115 स्कूल ऐसे हैं, जहां दो शिक्षक कार्यरत हैं।
यह भी पढ़ें : विंटर सेशन : जयराम का आरोप, CM सुक्खू ने सदन में लांघी शब्दों की मर्यादा- मांगे माफी
सरकार ने 8135 शिक्षकों की नियुक्ति का दिया ब्योरा
विधायक डॉ. हंस राज के सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 1 जनवरी 2023 से 31 अक्तूबर 2026 तक कुल 8,135 अध्यापकों की नियुक्तियां की हैं।
विधानसभा में सामने आए ये आंकड़े चंबा की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था में शिक्षकों की उपलब्धता को लेकर कई सवाल खड़े करते हैं। अब देखना होगा कि एक और दो शिक्षकों के सहारे चल रहे स्कूलों में स्टाफ की कमी दूर करने के लिए सरकार क्या कदम उठाती है।
