शिमला। हिमाचल प्रदेश में बढ़ती महंगाई के बीच आम उपभोक्ताओं को एक और झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड ने अपने लोकप्रिय हिम देसी घी की कीमत में 50 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी है।

महंगाई ने बिगाड़ा रसोई का बजट

संशोधित दरें 20 जुलाई से प्रभावी हो गई हैं। नई कीमत लागू होने के बाद अब उपभोक्ताओं को एक किलो हिम देसी घी खरीदने के लिए 800 रुपये चुकाने होंगे, जबकि पहले इसकी कीमत 750 रुपये प्रति किलो थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पहले गलत तरीके से किया ओवरटेक, फिर महिला पर 2 बदमाशों ने घोंपा चा.कू- और...

देसी घी 50 रुपये महंगा

मिल्कफेड की ओर से जारी नई मूल्य सूची के अनुसार इस बार केवल हिम देसी घी की कीमत में संशोधन किया गया है। दूध, दही, मक्खन, पनीर और अन्य दुग्ध उत्पादों की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे उन उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी जो नियमित रूप से अन्य डेयरी उत्पादों का उपयोग करते हैं।

क्यों महंगा हुआ घी?

मिल्कफेड के अधिकारियों के अनुसार, पिछले कुछ समय से दूध संग्रहण, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, परिवहन और अन्य उत्पादन संबंधी खर्चों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। इन बढ़ी हुई लागतों का सीधा असर घी के उत्पादन पर पड़ रहा था। ऐसे में उत्पाद की गुणवत्ता और आपूर्ति को बनाए रखने के लिए कीमतों में संशोधन करना आवश्यक हो गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की इस पंचायत का बड़ा फैसला : खुले में शराब पीने पर लगेगा हजारों का जुर्माना

सिर्फ घी के ही बढ़े दाम

अधिकारियों का कहना है कि बढ़ती लागत के बावजूद लंबे समय तक कीमतों को स्थिर रखने का प्रयास किया गया, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में यह संभव नहीं रहा। इसी कारण हिम देसी घी के दाम बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। जबकि अन्य दुग्ध उत्पादों की कीमतों को फिलहाल यथावत रखा गया है।

कई चीजों पर पड़ेगा असर

नई दरें लागू होने के बाद प्रदेशभर में उपभोक्ताओं को हिम देसी घी खरीदने के लिए पहले की तुलना में अधिक राशि खर्च करनी पड़ेगी। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ होटल, ढाबों और मिठाई व्यवसाय से जुड़े लोगों पर भी इसका असर पड़ सकता है- क्योंकि घी का उपयोग इन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर किया जाता है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बारिश का कहर : 5 जिलों में रेड अलर्ट, फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही- कई जिलों के स्कूल बंद

अब कितने में मिलेगा घी?

आपको बता दें कि वहिम घी गत्ते की पैकिंग में अब 850 रुपए किलो मिलेगा। पहले ये कीमत 799 रुपए किलो थी। इसी तरह से टीन की पैकिंग में हिम घी की कीमत 860 रुपए रहेगी। पहले ये कीमत 809 रुपए थी। फिलहाल दूध और अन्य डेयरी उत्पादों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में उपभोक्ताओं की नजर अब मिल्कफेड के आगामी निर्णयों पर बनी रहेगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें