मंडी। ए मेरे वतन के लोगों ज़रा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनकी ज़रा याद करो कुर्बानी... इन पंक्तियों के साथ आज पूरा देश कारगिल में शहीद जवानों को श्रद्धांजली दे रहा है। आज कारगिल युद्ध की 25वीं रजत जयंती है। कारगिल युद्ध में वीरभूमि हिमाचल के जांबाज जवानों ने अपनी शहादत दी। इनमें एक मंडी जिला के शहीद तेग सिंह भी थे। शहीद तेग सिंह की याद में उनकी धर्मपत्नी बीना देवी ने एक प्रतिमा बनवाई है। मगर अब तक प्रशासन द्वारा शाहीद की यह प्रतिमा स्थापित नहीं की गई है।

प्रशासन लगा रहा था शहीद की गलत प्रतिमा

दरअसल, साल 1999 को कारगिल युद्ध के दौरान 10 जून को 32 वर्षीय तेग सिंह नदी पर करते हुए दुश्मन की गोली लगने से शहीद हुए थे। यह भी पढ़ें: करगिल जंग के गुमनाम हीरो, पहली सैलरी लेने से पहले शहीद हो गए थे सौरभ कालिया इस घटना के कई सालों बाद प्रशासन ने शहीद की एक प्रतिमा 5 जुलाई 2021 को स्यांह में स्थापित तो कर दी मगर शहीद के परिजनों ने प्रतिमा को यह कहकर लगाने से मना कर दिया कि वह प्रतिमा शहीद तेग सिंह की नहीं है।

पाई-पाई जोड़कर पत्नी ने बनवाई है शहीद की प्रतिमा

इसके बाद शहीद तेग सिंह की धर्मपत्नी बीना देवी ने पाई-पाई जोड़कर, कुल दो लाख रुपए की लागत से अपने शहीद पति की प्रतिमा बनवाई और प्रशासन से उस प्रतिमा को टांवा स्कूल में स्थापित करने के लिए आग्रह किया। मगर प्रशासन ने हर बार उनकी याचना को खारिज कर दिया। ऐसे में शहीद पति की प्रतिमा आज भी बिना देवी के घर में ही रखी हुई है। यह भी पढ़ें: लेंटर डाल रहे मिस्त्री को लगा करंट, छोड़ गया दुनिया, पसरा मातम

आज तक शहीद के बच्चों को नहीं मिली नौकरी

साथ ही बीना देवी ने बताया कि उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। बेटियों ने GNM, बीएससी नर्सिंग और बीफार्मा की डिग्री हासिल की है और बेटे ने ITI मेकेनिकल की पढ़ाई की है। लेकिन चारों बच्चों की अच्छी शिक्षा के बावजूद उन्हें आज तक कोई नौकरी नहीं मिल पाई है।

प्रतिमा स्थापित करने के लिए औपचारिकता नहीं की पूरी

इस मामले पर शिक्षा विभाग के उपनिदेशक उच्च शिक्षा मंडी सुशील कुमार का कहना है कि उनके पास इस मुद्दे पर ऐसी कोई लिखित मांग नहीं आई है। प्रतिमा स्थापित करने के लिए जिन औपचारिकताओं को पूरा करना पड़ता है, वह पूरी नहीं हुई हैं। यदि उनके पास इस विषय में कोई मांगपत्र आता है तो उस पर उचित संज्ञान लिया जाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें