सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की दो सगी बहनों ने अपनी मेहनत, लगन और आपसी सहयोग के दम पर एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। धारटीधार क्षेत्र की ग्राम पंचायत थाना कसोगा के पलगानी गांव पूजा और साक्षी ने शिक्षक बनने का अपने सपने को साकार किया है।

दो सगी बहनों ने पास की TGT परीक्षा

उन्होंने ये सफलता हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी हैं। हाल ही में घोषित भर्ती परिणामों में पूजा का चयन TGT नॉन मेडिकल तथा साक्षी का चयन TGT आर्ट्स पद के लिए हुआ है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल: 4 साल की उम्र में सिर से उठा था पिता का साया, मां ने नहीं हारी हिम्मत- बेटी बनी शिक्षक

एक-दूसरे का हौसला बनीं दोनों बहनें

दोनों बहनों की यह उपलब्धि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम है। विशेष बात यह रही कि दोनों ने अपनी तैयारी के दौरान एक-दूसरे का हर कदम पर साथ दिया और कठिन परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारी।

साथ बना सफलता की कुंजी

पढ़ाई के दौरान जब किसी विषय को समझने में परेशानी आती या प्रतियोगी परीक्षाओं का दबाव बढ़ता। तब दोनों बहनें एक-दूसरे का मनोबल बढ़ाने का काम करती थीं। साथ बैठकर अध्ययन करना, विषयों पर चर्चा करना और कमजोरियों को दूर करने के लिए लगातार प्रयास करना उनकी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी बना।

यह भी पढ़ें- बस, ट्रक और टैक्सी चालकों को बड़ा झटका : सुक्खू सरकार बढ़ाने जा रही परमिट फीस

पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल

इसी आपसी सहयोग और सकारात्मक सोच ने उन्हें प्रतिस्पर्धा के कठिन दौर में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। दोनों बहनों की सफलता से पलगानी गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

बधाई देने वालों का लगा तांता

ग्रामीणों और परिजनों ने उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उनकी कहानी यह साबित करती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो, परिवार का सहयोग मिले और मेहनत निरंतर जारी रहे, तो सफलता निश्चित रूप से कदम चूमती है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : लड़की को धमकी दे करता रहा गलत काम, अदालत ने सुनाई 20 साल की सजा

युवाओं के लिए प्रेरणा बनी दोनों बहनें

पूजा और साक्षी की यह उपलब्धि केवल नौकरी प्राप्त करने तक सीमित नहीं है। यह उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणादायक संदेश भी है जो अपने सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

कोई भी मंजिल असंभव नहीं

दोनों बहनों ने दिखा दिया कि जब आपसी विश्वास, समर्पण और कड़ी मेहनत एक साथ जुड़ जाते हैं, तब कोई भी मंजिल असंभव नहीं रहती। उनकी सफलता इस बात का जीवंत उदाहरण है कि साथ मिलकर चलने से सफलता का सफर और अधिक मजबूत तथा यादगार बन जाता है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें